Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:सीतापुर में घर में महिलाओं से की थी लूटपाट, बाइक और लूट के जेवरात बरामद

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी इंदल गिरी को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी बिसवां अमन के नेतृत्व में थाना बिसवां पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार सुबह तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अपराधी इंदल गिरी पुत्र रामकिशन गिरी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस और स्वाट सर्विलांस टीम ने ग्राम मोचकलां के पास घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस के दावा है कि आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश इंदल के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ा गया। सीओ बिसवा अमन सिंह न बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (प्लेटिना), एक जोड़ी चांदी की पायल, एक 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, इंदल गिरी बिसवा में घर के अंदर घुसकर लूट के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इस मामले में पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब कुल चार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने स्वाट प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह,थाना प्रभारी राम राघव,उपनिरीक्षक महेश गंगवार सहित आरक्षी अमरेंद्र द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल रहे है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर रूट की 13 ट्रेनें 2 अप्रैल से रद्द रहेंगी:13 मई तक चलेगा इंजीनियरिंग कार्य, ट्रेनों का संचालन बाधित होगा
    Next Article
    देवरिया में सड़क हादसे में छात्र की मौत:गांव जाते समय वाहन ने मारी टक्कर, बाइक टूट कर हुई चकनाचूर, आरोपी चालक की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment