Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ-कानपुर रूट की 13 ट्रेनें 2 अप्रैल से रद्द रहेंगी:13 मई तक चलेगा इंजीनियरिंग कार्य, ट्रेनों का संचालन बाधित होगा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ-कानपुर रेल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से कानपुर सेंट्रल से कानपुर पुल (बायां किनारा) के बीच रेलवे पुल पर मरम्मत और इंजीनियरिंग कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कई प्रमुख ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल तक सीमित कर दिया गया है। रेलवे के अनुसार, आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी और पुणे एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के मुताबिक, कासगंज-लखनऊ पैसेंजर अब कानपुर अनवरगंज तक ही चलेगी। वहीं आगरा फोर्ट-लखनऊ और पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस भी कानपुर सेंट्रल तक ही आएंगी और यहीं से वापस संचालित होंगी। ये ट्रेनें नहीं आएंगी लखनऊ रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को इस अवधि में लखनऊ आने से रोक दिया है। इनमें नई दिल्ली-बरौनी, नई दिल्ली-दरभंगा, सूरत-मुजफ्फरपुर, साबरमती-मुजफ्फरपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर, ओखा-गोरखपुर, यशवंतपुर-गोरखपुर, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर और पुणे-गोरखपुर जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं। रूट बदलकर चलेंगी ये ट्रेनें कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला गया है। नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस अब गाजियाबाद-मुरादाबाद होकर चलेगी, जिससे यह अलीगढ़, टूंडला, इटावा और कानपुर सेंट्रल जैसे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। इसके अलावा बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनें भी बदले हुए रूट से संचालित होंगी। वहीं बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस कासगंज और शाहजहांपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें, क्योंकि इस अवधि में शेड्यूल में लगातार बदलाव रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की 500 मस्जिदों में आज फिर अलविदा की नमाज:रमजान के 29वें दिन चांद के दीदार पर टली ईद, हाईअलर्ट के बीच दो शिफ्ट में इबादत
    Next Article
    25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल:सीतापुर में घर में महिलाओं से की थी लूटपाट, बाइक और लूट के जेवरात बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment