Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:मऊ पुलिस ने गाजीपुर निवासी आरोपी को पकड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले की मुहम्मदाबाद पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गाजीपुर निवासी आदर्श सिंह के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद पुलिस को यह सफलता मिली। 3 अप्रैल 2026 को क्षेत्र की देखरेख और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्यामुद्दीनपुर मोड़ के पास से उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र संजय सिंह, निवासी नखतपुर, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 20 वर्ष है। वह मु0अ0सं0 51/2026 धारा 2b(i) व 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मऊ जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के मदरसे में दो शिक्षकों ने छात्र को पीटा...VIDEO:एक ने पैर पकड़े, दूसरे ने छड़ी से मारा; रहम की गुहार लगाता रहा बालक
    Next Article
    चित्रकूट के पालेश्वर नाथ मंदिर का होगा कायाकल्प:पर्यटन विभाग 1.81 करोड़ रुपये से करेगा विकास और सुंदरीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment