Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के मदरसे में दो शिक्षकों ने छात्र को पीटा...VIDEO:एक ने पैर पकड़े, दूसरे ने छड़ी से मारा; रहम की गुहार लगाता रहा बालक

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर केएक मदरसे में दो शिक्षकों ने एक 10 साल के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। छात्र ने रोते हुए रहम की गुहार लगाई। इसके बाद भी टीचर उसे पीटते रहे। घटना कुछ महीने पुरानी बताई जा रही है। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने में आक्रोश फैल गया। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला गंगोह नगर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… पैर पकड़कर पीटा मदरसे में छात्र की पिटाई का एक करीब 1 मिनट 49 सेकेंड सामने आया है। वीडियो में एक टीचर छात्र को छड़ी से लगातार पीट रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़े हुए है। इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और तड़पता हुआ नजर आ रहा है। वह रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन दोनों शिक्षकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वे पिटाई करते रहते हैं। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो कुछ महीने पुराना जानकारी के अनुसार, ये वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है और ये सीएचसी के पास स्थित एक मदरसे का है। पीड़ित बालक पास के ही एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के उजागर होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित मदरसे के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में तूफान-बारिश के बाद सुबह से मौसम खुला:आगरा में आज भी आंधी और बारिश की संभावना, तूफान में गिर गए थे 5 घर
    Next Article
    25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार:मऊ पुलिस ने गाजीपुर निवासी आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment