Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25 हजार का इनामी संदीप पांडेय गिरफ्तार:कासगंज पुलिस ने 29 आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को पकड़ा

    8 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस ने गुरुवार को 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश संदीप पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। संदीप बलवा और जानलेवा हमले सहित कई गंभीर मामलों में वांछित था। यह कार्रवाई कोतवाली कासगंज पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से करते हुए आरोपी को थाना क्षेत्र के हजारा नहर पुल के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप पाण्डेय कासगंज जिले के थाना ढोलना का पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अपराधी है। उसके खिलाफ कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। संदीप पाण्डेय भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 307 (जानलेवा हमला), 332 (लोक सेवक पर हमला), 353 (लोक सेवक को कर्तव्य निर्वहन से रोकना) सहित 7 सीएल एक्ट और लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वांछित था। पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से उसे हजारा नहर पुल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कासगंज पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी खुद को किसान यूनियन संगठन स्वराज का सदस्य बताता है। संदीप पाण्डेय एक सजायाफ्ता अपराधी है, जिसे वर्ष 2023 में कासगंज न्यायालय ने गैंगस्टर मामलों में सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। वर्तमान में वह अपील और जमानत पर बाहर था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत:सिर से ज्यादा खून निकलने से गई जान, पुलिस ने पिकअप कब्जे में लिया
    Next Article
    SSI अजय गोड़ का शव सरयू नदी में मिला:देवरिया डीएम ने एडीएम भाई को जांच में सहयोग का आश्वासन दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment