Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत:सिर से ज्यादा खून निकलने से गई जान, पुलिस ने पिकअप कब्जे में लिया

    7 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोगापुर गांव के पास एक पिकअप वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय हिमांशु चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हिमांशु मनकापुर से गोंडा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मनकापुर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक हिमांशु चौहान के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक हिमांशु चौहान (30) छपिया थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के निवासी थे। मनकापुर थाना अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में अवैध खनन पर कार्रवाई:प्रशासन सख्त अब तक 12 वाहन सीज, ओवरलोड गिट्टी-बालू परिवहन पर शिकंजा
    Next Article
    25 हजार का इनामी संदीप पांडेय गिरफ्तार:कासगंज पुलिस ने 29 आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment