Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2.5 करोड़ की जमीन को लेकर दो BJP विधायक आमने-सामने:मोहान MLA का दावा- नानी-नाना ने दी थी, सदर विधायक की बहन कब्जा कर रहीं

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में दो भाजपा विधायक 2.50 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। कानपुर-लखनऊ हाईवे किनारे करीब 6 बीघा जमीन पर कब्जे का विवाद है। सदर विधायक पंकज गुप्ता की बहन और मोहान विधायक ब्रजेश रावत के समर्थक एक दिन पहले आमने-सामने आ गए थे। पंकज गुप्ता की बहन ने इस जमीन पर पिलर खड़े करा दिए। मंगलवार को मोहान विधायक ब्रजेश रावत समर्थकों के साथ पहुंच गए और पिलर गिरवा दिए। दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस और राजस्व टीम ने मामले को संभाला। पुलिस बल तैनात किया गया है। अब पूरा मामला पढ़िए… विवाद नवीन मंडी के पास ओवरब्रिज ढाल से पहले सर्विस लेन किनारे करीब 6 बीघा जमीन से जुड़ा है। मोहान विधायक ब्रजेश रावत का दावा है कि यह जमीन उन्हें उनके नाना-नानी से मिली थी, जिसमें उनके अलावा उनके दो भाइयों का भी हिस्सा है। सदर विधायक पंकज गुप्ता की बहन दीप्ति गुप्ता ने बगल की जमीन खरीदने के बाद उनकी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की है। ब्रजेश रावत का कहना है कि इस मामले को लेकर वह पहले ही साल 2019 में सिविल कोर्ट जा चुके हैं, जहां संबंधित गाटा संख्या पर स्टे आदेश जारी है। कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद उनकी जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप उन्होंने यह भी कहा कि तहसील प्रशासन दबाव में आकर स्टे वाली जमीन की नाप कराने की बात कर रहा है। वहीं, ब्रजेश रावत के भाई राजेश रावत ने सदर कोतवाली और DM को लिखित शिकायत देकर सदर विधायक पंकज गुप्ता और उनकी बहन दीप्ति गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि कुछ दिन पहले दीप्ति गुप्ता ने इस जमीन पर कुछ सीमेंटेड पिलर खड़े करवा दिए थे। इस जमीन पर पिलर खड़े किए जाने की सूचना मोहान विधायक को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां पहुंचकर उनके समर्थकों ने कुछ पिलर गिरा दिए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हालात पर काबू पाया मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। प्रशासन ने जमीन की पैमाइश होने तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सदर विधायक बोले- निष्पक्ष जांच होनी चाहिए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है। जमीन को लेकर उनकी बहन और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो सकता है, लेकिन वह खुद इसमें शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मंगलवार शाम करीब 4 बजे इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तत्काल DM, SDM और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करने को कहा था। पंकज गुप्ता ने यह भी कहा कि यदि मामला कोर्ट में विचाराधीन है और स्टे आदेश लागू है, तो प्रशासन को उसी के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि उनकी बहन या कोई भी करीबी गलत पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। बोले- डीएम से मिलकर जांच की मांग की उन्होंने कहा कि “दूध का दूध और पानी का पानी” होना जरूरी है और जिसके पक्ष में जमीन निकलती है, उसे उसका अधिकार मिलना चाहिए। विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे और पूरे दिन अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त थे। उन्होंने DM से मिलकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक जी उनकी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य होने के साथ-साथ उनके मित्र भी हैं। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि विधायक जी की जमीन की तत्काल पैमाइश कराई जाए और राजस्व नियमों के तहत जो भी हिस्सा उनका बनता है, उन्हें उपलब्ध कराया जाए। इंस्पेक्टर कोतवाली चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि प्लाट में कब्जे के विवाद की सूचना पर काम रुकवा दिया गया था। राजस्व टीम को सूचना दी गयी है। अभी स्थिति सामान्य है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… मंत्री के भाई के आवास पर खुले जिम में रेप:संचालक ने महिला डॉक्टर से दरिंदगी की, VIDEO बनाया; बरेली पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के घर के ऊपरी हिस्से में चल रहे जिम में MBBS डॉक्टर से रेप हुआ। दुष्कर्म जिम संचालक ने किया। उसने डॉक्टर को वजन कम करने के नाम पर नशीला ड्रिंक पिलाया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे अपने प्राइवेट रूम में ले गया। इस दौरान जिम संचालक के छोटे भाई ने डॉक्टर के न्यूड वीडियो शूट कर लिए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में स्मार्ट मीटर मुद्दे पर सरकार झुकी:AAP ने इसे जनता के संघर्ष की पहली जीत बताया
    Next Article
    स्मार्ट मीटर प्रीपेड खत्म, पोस्टपेड व्यवस्था लागू:गाजियाबाद में उपभोक्ताओं को अब महीने के अंत में मिलेगा बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment