Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में युवक का शव फंदे पर लटका मिला:पत्नी 7 महीने से मायके में थी, ससुराल में हुआ था झगड़ा, हत्या का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    जालौन के एट थाना क्षेत्र के ग्राम भिटारा में मंगलवार देर शाम एक 35 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान हमीरपुर जनपद के कुरारा निवासी राकेश चौधरी के रूप में हुई है। राकेश चौधरी कांशीराम कॉलोनी में रहता था और महेंद्र की बोरिंग मशीन चलाता था। उसकी पत्नी प्रियंका अपनी बेटी स्वीटी के साथ पिछले सात महीनों से अपने मायके ग्राम भिटारा में रह रही थी। मंगलवार शाम राकेश अपनी ससुराल भिटारा पहुंचा, जहां उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपना बैग लेकर घर से निकल गया था। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर राकेश का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राकेश के परिवार में 12 वर्षीय पुत्र नितेश और पुत्री स्वीटी हैं। मृतक के भाई राजबहादुर और विजय ने आरोप लगाया है कि राकेश की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम से मासूम बोली- मेरा गु्ल्लक फोड़कर पैसे निकाल लिए:नया गुल्लक दिलाकर डीएम ने एक हजार रुपए डलवाए, थानेदार को कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    उन्नाव गंगा सेतु परियोजना: प्रभावित परिवारों को मिलेगा मुआवजा:47 परिवारों के 37 मकानों के मालिक DM से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment