Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

    1 hour from now

    1

    0

    मिडटर्म चुनाव में मिली करारी हार के बाद से ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप बुरी तरह से बौखला गए हैं। उन्होंने फिर से वही हरकतें करनी शुरू कर दी हैं जो दुनिया को परेशान करने वाली हो। दरअसल ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ दिया है। अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगाने का नया प्रस्ताव रखा है। लेकिन इस प्रस्ताव के साथ ट्रंप प्रशासन ने एक शर्त भी रखी है। वो यह कि अगर भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो जाता है तो इस टैरिफ को 17% तक सीमित करने पर विचार किया जा सकता है। यानी कि समझौते से पहले अमेरिका ने भारत के सामने टैरिफ का दबाव बनाया है। लेकिन इस बार भी भारत ने ट्रंप के टैरिफ वाले दबाव का तगड़ा जवाब दिया है। दरअसल अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय यानी यूएसटीआर की तरफ से सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद एक प्रस्ताव सामने आया है। इसे भी पढ़ें: भारत का सोना उठा लाए मोदी, 1 लाख सैनिक क्यों हुए तैनात?अमेरिका का आरोप है कि भारत समेत कई देशों की औद्योगिक नीतियों के कारण वैश्विक बाजार में उत्पादन क्षमता जरूरत से ज्यादा बढ़ रही है और इससे अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंच रहा है। अमेरिका ने इसी आधार पर भारत के सामान पर 25% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। ट्रंप चाहते हैं कि उनके उत्पादों को भारत की बाजार में ज्यादा पहुंच मिले। अमेरिकी कंपनियों के लिए व्यापारिक बाधाएं कम हो और भारत अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जाए। लेकिन ट्रंप के नए टैरिफ पर भारत सरकार ने तगड़ी प्रतिक्रिया दी है। वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान दिया है। भारत ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की धारा 301 जांच के निर्धारण और टिप्पणियों के अनुरोध वाले नोटिस संज्ञान लिया है उसकी फिलहाल जांच की जा रही है। साथ ही भारत सरकार ने वाशिंगटन के उस दावे को भी सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा गया है कि भारत अपनी जरूरत से ज्यादा उत्पादन करता है। इसे भी पढ़ें: ईरान पर हमलों में AI तकनीक के इस्तेमाल का दावा, UN से निगरानी की मांग के बीच Trump का बयानएक बयान में भारत ने स्पष्ट किया है कि देश के किसी भी सेक्टर में अतिरिक्त उत्पादन क्षमता नहीं है। दरअसल अमेरिकी टैरिफ का यह नया प्रस्ताव अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट को उस फैसले के बाद आया है जिसमें अदालत ने ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए व्यापक व्यापार शुल्कों को रद्द कर दिया था। तो वहीं ट्रंप के नए टैरिफ पर अमेरिका में ही बवाल शुरू हो गया है और ट्रंप गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट के नेताओं का आरोप है कि ट्रंप की टैरिफ नीति से अमेरिकी परिवारों पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है और दूसरे देशों के साथ रिश्ते भी खराब हो रहे हैं। अमेरिकी सीनेट में डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप प्रशासन की नई टैरिफ योजना पर सवाल उठाते कहा है कि इन फैसलों ने अमेरिका में खाने पीने की चीजों की कीमतें बढ़ा दी है और इसका बोझ खाम खाजी परिवार उठा रहे हैं। तो इस तरह से ट्रंप टैरिफ नीति पर अमेरिका में ही गिर गए हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित शेट्टी की फिल्मों जैसा नजारा, अब किस ओर बढ़ चले हूती? खौफ में सऊदी
    Next Article
    भारत का सोना उठा लाए मोदी, 1 लाख सैनिक क्यों हुए तैनात?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment