Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    25,000 का इनामी गैंगस्टर आकाश गुप्ता गिरफ्तार:गिरोह बनाकर अवैध लाभ कमाने और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त था

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई शहर कोतवाली पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। आकाश गुप्ता पर संगठित गिरोह बनाकर अवैध लाभ कमाने और समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह मामला 1 जनवरी, 2026 को थाना सुरसा में दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी सुरसा ने आकाश गुप्ता पुत्र कौशल गुप्ता निवासी गंगाबख्शपुरवा, थाना सुरसा, जनपद हरदोई सहित कुल पांच अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा में मामला दर्ज किया था। इन पर आर्थिक और भौतिक लाभ के उद्देश्य से गिरोह बनाकर संपत्ति कुर्क होने के बावजूद सरकारी नियंत्रण वाली वस्तुओं की चोरी जैसे गंभीर अपराध करने का आरोप है। शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले से संबंधित नामजद अभियुक्त आकाश गुप्ता को उसके निवास स्थान गंगाबख्शपुरवा से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इससे पहले, इसी गिरोह से संबंधित 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त कौशल गुप्ता पुत्र मुलई को 5 जनवरी, 2026 को तथा सुमित उर्फ टैय्या पुत्र कौशल गुप्ता को 23 अप्रैल, 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। ये सभी गंगाबख्शपुरवा, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई के निवासी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश गुप्ता का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना सुरसा में पहले से दो मुकदमा दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में पशहर कोतवाल संजय कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक रोहित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल कुमार गौरव शर्मा और कांस्टेबल सुधीर गंगवार शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न: 3,004 अभ्यर्थी अनुपस्थित:लखीमपुर खीरी में तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
    Next Article
    देवरिया में बाइक की टक्कर से युवक की मौत:जरूरी काम से पैदल जा रहे थे, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment