Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27 साल पुराने मामले में 12 आरोपी दोषी करार:1999 में शिया-सुन्नी विवाद में आजमगढ़ दंगे में हत्या, 17 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

    9 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ कोर्ट ने 27 साल पूर्व मुबारकपुर में शिया सुन्नी दंगे में हुई एक हत्या के मुकदमे की सुनवाई में 12 आरोपियों को दोषी करार दिया है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने शुक्रवार को सुनाया। अदालत ने सजा के अहम पहलूओं पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी तारीख निर्धारित की है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, वादी मुकदमा नासिर हुसैन ने मुबारकपुर थाने में 30 अप्रैल 1999 को रिपोर्ट दर्ज कराई। नासिर हुसैन ने अपनी तहरीर में कहा- उसके चाचा अली अकबर निवासी पूरा ख्वाजा 27 अप्रैल 1999 से लापता थे। अली अकबर के लड़के जैगम ने 28 अप्रैल को गुमशुदगी की सूचना थाने पर दी थी। अली अकबर की सिर कटी लाश राजा भाट के पोखरे से 30 अप्रैल को बरामद की गई। विवेचना में यह पता चला कि मोहर्रम के जुलूस से लौटते समय अली अकबर को सुन्नी संप्रदाय के लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हुसैन अहमद निवासी हैदराबाद, मोहम्मद अयूब फैजी, हाजी मोहम्मद सुलेमान, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब सभी निवासी दुल्हनपूरा, अली जहीर नजीबुल्लाह इरशाद निवासी पूरासोफी, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक, मोहम्मद असद हाजी अब्दुल खालिक अफजल अलाउद्दीन दिलशाद तथा वसीम निवासी हैदराबाद को के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। मुकदमे के दौरान तीन लोगों की हो चुकी है मौत इस दौरान मुकदमा हाजी मोहम्मद सुलेमान, नजीबुल्लाह, हमीदुल्लाह उर्फ झीनक तथा हाजी अब्दुल खालिक की मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से डीजीसी फौजदारी प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी तथा एडीजीसी दीपक कुमार मिश्रा ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की गलियों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी हुसैन अहमद , मोहम्मद अयूब फैजी, फहीम अख्तर, असरार अहमद, मोहम्मद याकूब, अली जहीर, इरशाद,मोहम्मद असहद, अफजल, अलाउद्दीन, दिलशाद तथा वसीम को अली अकबर की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने सजा के बिना पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली सैलरी से खरीदा मोबाइल चोरी:GRP ने प्लेटफार्म से 12 हजार का मोबाइल गंवाने वाले जोमैटो बॉय की लौटाई मुस्कान
    Next Article
    डीएम आवास के पीछे एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री:7 रुपए किलो आटा, 6.50 रुपये में कोल्ड ड्रिंक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment