Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DRI ने लखनऊ में पकड़ी 10.4 करोड़ हेरोइन:नेपाल रूट से दिल्ली NCR में सप्लाई के लिए बस से ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

    1 hour ago

    1

    0

    नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर में बड़े पैमाने पर खतरनाक नशे की खेप पहुंचाई जा रही थी। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने बीबीडी क्षेत्र के पास एक बस में छापेमारी कर 10.4 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की है। टीम ने दिल्ली निवासी एक यात्री को हिरासत में लेकर देर शाम तक पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। सादी वर्दी में टीम ने रोकी बस सूत्रों के मुताबिक, डीआरआई की टीम ने बीबीडी के पास सादी वर्दी में बस को रुकवाया। शुरुआत में बस स्टाफ ने कार्रवाई का विरोध जताया, लेकिन जब उन्हें बताया गया कि यह खुफिया एजेंसी की कार्रवाई है, तो माहौल शांत हो गया। इसके बाद बस को हाईवे किनारे लगवाकर यात्रियों के सामान की गहन तलाशी ली गई। अटैची से मिले संदिग्ध पैकेट तलाशी के दौरान एक यात्री की अटैची से संदिग्ध पैकेट बरामद हुए। प्राथमिक जांच में यह हेरोइन पाई गई। जब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.4 करोड़ रुपये आंकी गई है। दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार जांच में सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ दिल्ली निवासी संदीप के कब्जे से मिला है। डीआरआई की टीम उसे बस से उतारकर अपने साथ ले गई। इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक टीम आरोपी को लेकर रवाना हो चुकी थी। नेपाल कनेक्शन की जांच जारी सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में नशे की खेप नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर तक पहुंचाए जाने की आशंका है। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई है और उसके नेटवर्क, सप्लायर व रिसीवर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और इस तस्करी रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक क्लिक में पढ़ें 14 फरवरी 2026, शनिवार की अहम खबरें
    Next Article
    प्रयागराज विकास भवन में DM का औचक निरीक्षण:38 कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश,सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment