Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम:मौसम विभाग ने जारी किया बरसात का अलर्ट,दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक हुआ

    1 day ago

    1

    0

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली है। दिन और रात के समय में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 43 फीसदी दर्ज की गई। 28 अक्टूबर से होगी बारिश बंगाल की खाड़ी में बन रहे संभावित चक्रवाती तूफान का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी साफ देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से लखनऊ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की संभावना है। पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र अवदाब (डिप्रेशन) में बदल गया है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने और 25 अक्टूबर से गहन अवदाब में तब्दील होगा। 26 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान यह और अधिक तीव्र होते हुए उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा तटों की ओर आगे बढ़ेगा। इस मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश का मौसम प्रभावित होगा और पूर्वी जिलों में बारिश के संकेत हैं।चक्रवाती तूफान के अलावा, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दो किशोरियों का अपहरण:एक 1.60 लाख और जेवर ले गई, दूसरी को शादी का झांसा देकर भगाया; दोनों मामले दर्ज
    Next Article
    संतकबीरनगर में 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों का विभाजन:अब 1597 मतदेय स्थल, मेहदावल में 569, खलीलाबाद में 542 और धनघटा में 486 बूथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment