Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों का विभाजन:अब 1597 मतदेय स्थल, मेहदावल में 569, खलीलाबाद में 542 और धनघटा में 486 बूथ

    1 day ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसके बाद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों की कुल संख्या बढ़कर 1597 हो गई है। रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम सत्यप्रकाश ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बूथ विभाजन की जानकारी दी। प्रस्तावित व्यवस्था पर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने सहमति जताई। 1200 से ज्यादा मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों को विभाजित कर नए बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, बूथों के संभाजन की योजना तैयार करते समय एक पोलिंग स्टेशन लोकेशन पर मतदेय स्थलों में मतदाताओं की संख्या यथासंभव समान रखने का प्रयास किया गया है। परिवार के सदस्य एक ही अनुभाग में रहेंगे एडीएम ने बताया कि बूथों के विभाजन में इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी परिवार के सदस्य अलग-अलग अनुभागों में न बंटें। परिवार के सभी सदस्यों को एक ही अनुभाग और एक ही स्थान पर रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी मतदेय स्थल पर 300 से कम और 1200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में इतनी होगी बूथों की संख्या उप जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, संभाजन के बाद मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में 569, खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 542 और धनघटा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में 486 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। इस तरह जिले में कुल मतदेय स्थलों की संख्या 1597 हो गई है। बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की। बूथों पर रैंप, पानी और शौचालय की होगी व्यवस्था एडीएम ने बताया कि सभी मतदेय स्थलों पर न्यूनतम आवश्यक सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित की जाएंगी। इनमें रैंप, पेयजल, शौचालय, बिजली, कुर्सी और मेज जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसका उद्देश्य मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की असुविधा से बचाना है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव, मीडिया प्रभारी ब्रह्मानंद पांडेय, समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रभारी मनोहर सिंह, रामभवन शर्मा, बहुजन समाज पार्टी के अजय कुमार गौतम और अपना दल (एस) के जगमोहन चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम:मौसम विभाग ने जारी किया बरसात का अलर्ट,दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक हुआ
    Next Article
    दलेर मेहंदी को अपमानित करने वाले मंत्री ने माफी मांगी:फोन पर की बात; परफॉर्मेंस रोककर कहा था, शराब पीकर गाना गा रहे हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment