Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 मेडल विजेता नीरू ढांढा के ₹5 करोड़ पर संशय:जींद की शूटर MP से खेलती हैं; स्पोर्ट्स पॉलिसी में हरियाणवी खिलाड़ी ही पात्र

    10 hours ago

    1

    0

    जापान में हुए एशियन गेम्स में जींद की नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन मेडल जीते। लेकिन इन पदकों के साथ मिलने वाली कैश अवार्ड को लेकर संशय है। इससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। नीरू हरियाणा के जींद स्थित गांव संगतपुरा की रहने वाली हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। अब परिवार को डर है कि हरियाणा सरकार की खेल अवार्ड पॉलिसी के तहत उन्हें ये राशि मिलेगी या नहीं। हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ और सिल्वर मेडलिस्ट को 2 करोड़ रुपए देती है। अलग-अलग मेडल के हिसाब से कुल 8 करोड़ रुपए के कैश अवार्ड बनते हैं, लेकिन दूसरे व तीसरे मेडल के लिए राशि आधी देने का प्रावधान है, ऐसे में 3+1.5+0.5=5 करोड़ बनते हैं। बुधवार को गांव में उनके स्वागत समारोह के दौरान भी नीरू के मामा सोमवीर पहलवान ने सार्वजनिक मंच से ये मुद्दे उठाया। उनका कहना है कि बीपीएल परिवार से आने वाली नीरू ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद शूटिंग जैसे महंगे खेल में देश के लिए पदक जीते हैं। उसे हक मिलना चाहिए। इस समारोह में 3 मंत्री पहुंचे थे। परिजन बोले- अवॉर्ड राशि मिलनी चाहिए नीरू ढांडा के मामा सोमवीर पहलवान ने कहा कि शूटिंग महंगा खेल है। इसमें रोजाना हजारों रुपए खर्च होते हैं। टारगेट पर कई कारसूत खर्च हो जाते हैं, इसके बाद भी गरीब परिवार की नीरू ने लगातार प्रैक्टिस की। एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। परिवार ने इसके लिए बहुत कुछ सहा है। उसे मेहनत का हक मिलना चाहिए। इस पर मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि नीरू उनके परिवार और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के घर (हलके) की बेटी है। हम अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। जानिए, क्या हैं अवार्ड के नियम हरियाणा सरकार एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अवार्ड राशि देती है। स्वर्ण पदक विजेता के लिए 3 करोड़, रजत के लिए 2 करोड़ और कांस्य के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान है। हालांकि, नीरू को इस राशि के लाभ मिलने पर संशय है। पहले हरियाणा में जन्मे पदक विजेताओं को अवार्ड देने का नियम था। बाद में सरकार ने हरियाणा की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को ही अवार्ड देने की पॉलिसी बनाई थी। नीरू मध्य प्रदेश की तरफ से खेलती हैं। ऐसे में परिवार की चिंता है कि कहीं इसी नियम के कारण वह अवार्ड राशि से वंचित न रह जाएं। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले सुशील को मिला अवार्ड रेसलर सुशील कुमार दिल्ली की तरफ से खेलते थे। उनका जन्म भी दिल्ली के नजफगढ़ में हुआ था। ओलिंपिक में पदक जीतने पर हरियाणा सरकार ने उन्हें अवार्ड दिया था। दूसरे प्रदेश से खेलने वाले अमन नारंग को भी सरकार अवार्ड दे चुकी है। इनके आधार पर परिवार को उम्मीद है कि नीरू को भी उसके पदकों के लिए सम्मान और अवार्ड मिल सकता है। जींद के 4 खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक एशियन गेम्स में जींद के चार खिलाड़ियों ने सात पदक जीते हैं। इनमें नीरू ढांडा, कीर्ति शर्मा, पूजा हथवाला और हिमांशु ढिल्लों शामिल हैं। गांव संगतपुरा निवासी नीरू ढांडा ने शूटिंग में दो स्वर्ण और एक रजत समेत तीन पदक जीते। गांव रिटौली निवासी कीर्ति शर्मा ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता। करीब डेढ़ माह पहले ही उन्हें बीएसएफ में कांस्टेबल की नौकरी मिली थी। पूजा हथवाला ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, गांव डाहौला निवासी हिमांशु ढिल्लों ने शूटिंग में दो रजत पदक जीते। उनके पिता निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उनका परिवार कई वर्षों से कैथल में रह रहा है। DSO बोले- पॉलिसी के आधार पर मिलेगा अवार्ड ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी संग डिनर करेंगी गोल्ड मेडलिस्ट नीरू:फैमिली के साथ दिल्ली जाएंगी ढांडा; जींद में जोरदार स्वागत, भोज में 95 गांवों को न्योता एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतने वाली जींद की नीरू ढांडा का बुधवार को शहर में जोरदार स्वागत किया गया। वह सबसे पहले जयंती देवी मंदिर पहुंचीं और पूजा-अर्चना की। इसके बाद रोड शो करते हुए अपने गांव संगतपुरा पहुंचीं। यहां उनकी बुआ आजादो देवी ने उन्हें चूरमा खिलाकर स्वागत किया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    साउथ अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट से पहले टीम बदली:स्टब्स की जगह ब्रीट्जके को मौका, रिकेल्टन विकेटकीपिंग करेंगे
    Next Article
    SA vs AUS दूसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, ट्रिस्टन स्टब्स की हो गई छुट्टी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment