Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच सड़क बनाने का VIDEO:PWD कर्मचारी पैचवर्क करने नजर आए, रोड रोलर भी चलाते रहे

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बीच जौली रोड की मरम्मत करते PWD कर्मचारियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक कर्मचारी बारिश के दौरान सड़क पर तारकोल में लिपटी रोड़ी फैलाते नजर आ रहा हैं। तेज बारिश के बीच सड़क की मरम्मत का यह तरीका देखकर लोग हैरान हैं। जौली रोड की बदहाली और मरम्मत के नाम पर हो रहे काम को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। जौली रोड लंबे समय से खस्ताहाल है। इस सड़क पर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। भारी वाहनों के दबाव के चलते सड़क की हालत और खराब होती जा रही है, लेकिन सड़क का स्थायी पुनर्निर्माण नहीं होने से समस्या बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर सड़क की मरम्मत के नाम पर पहले भी गड्ढे भरने का काम किया जा चुका है। आरोप है कि PWD विभाग ने इससे पहले भी दो बार गड्ढे भरने की औपचारिकता पूरी की, लेकिन एक-दो महीने बाद ही सड़क दोबारा टूटकर अपने पुराने खस्ता हाल में पहुंच जाती है। गुरुवार को सुबह करीब 9:20 बजे से शुरू हुई भारी बारिश के बीच तारकोल मिली रोड़ी सड़क पर बिछाते कर्मचारियों का वीडियो सामने आने के बाद मरम्मत की गुणवत्ता और काम के समय को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ये वीडियो सुबह 9:40 मिनट पर उस वक्त शूट किया गया, जब चारों तरफ मूसलाधार बारिश हो रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में BP की दवा में पति को जहर दिया:ससुर ने बहू समेत 4 लोगों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया, केस दर्ज
    Next Article
    सुलतानपुर चोरों ने दो घरों से लाखों के जेवर चोरी:4 लाख की ज्वैलरी और 10 हजार नगद ले गए, दूसरे घर में बाइक तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment