Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 दिनों तक बरेली के 19 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती:52 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य, उर्स और परीक्षा के चलते प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    9 hours ago

    2

    0

    बरेली में शनिवार से होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आगाज हो रहा है। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस बार प्रशासन के सामने चुनौती दोहरी है, क्योंकि शनिवार को ही उर्स-ए-ताजुश्शरिया का 'कुल' भी है। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए एसटीएफ और खुफिया इकाइयां भी सक्रिय हैं। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए होटलों और लॉजों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। दो पालियों में होगी परीक्षा, हर दिन पहुंचेंगे हजारों उम्मीदवार तीन दिनों तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 52,416 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को दिनों और पालियों में विभाजित किया गया है। हर दिन 17,472 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जिसमें प्रत्येक पाली में 8,736 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा का समय इस प्रकार रहेगा: प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दूसरी पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक सात जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें कहां से कितने दावेदार एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि इस भर्ती परीक्षा में सात जिलों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। सर्वाधिक 14,658 अभ्यर्थी हरदोई जिले से हैं, जबकि फर्रुखाबाद से 14,593 और खीरी से 13,545 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा सीतापुर के 4,229, शाहजहांपुर के 1,982, बदायूं के 1,878 और पीलीभीत के 1,531 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। शहर के इन 19 प्रमुख केंद्रों पर बनाए गए परीक्षा हॉल अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को केंद्र बनाया गया है। इसमें बरेली कॉलेज के पांच अलग-अलग ब्लॉक्स (ए से ई तक) के अलावा बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल, रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया (ब्लॉक-ए व बी), राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज में भी परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में होमगार्ड परीक्षा शुरू:9 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल
    Next Article
    पुलिस से सुरक्षा दिलाने के नाम पर मांगे 20 रुपये:हरदोई में एक नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment