Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुलिस से सुरक्षा दिलाने के नाम पर मांगे 20 रुपये:हरदोई में एक नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज

    11 hours ago

    3

    0

    हरदोई शहर में एक ई-रिक्शा चालक से अवैध टैक्सी स्टैंड चलाने के नाम पर 20 रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से सुरक्षा दिलाने के नाम पर पैसे मांगे। इस संबंध में शुक्रवार रात एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया गांव निवासी गोविंद ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंद के अनुसार, वह ढोलिया गांव से बिलग्राम चुंगी तक ई-रिक्शा चलाते हैं। यह घटना 24 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे की है, जब वह बिलग्राम चुंगी पर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शहर के इदरीश गंज निवासी छोटा और एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आए। आरोपियों ने ई-रिक्शा के संचालन के लिए पुलिस से कथित सुरक्षा के नाम पर अवैध वसूली के तौर पर 20 रुपये की मांग की। गोविंद ने बताया कि उनके पास केवल 10 रुपये थे और उन्होंने शेष 10 रुपये बाद में देने की बात कही। इस पर आरोपी छोटा ने कहा कि सभी चालक प्रति चक्कर 20 रुपये देते हैं और उन्हें भी यह राशि देनी होगी, अन्यथा वह ई-रिक्शा नहीं चला पाएंगे। गोविंद का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और मना करने पर उनकी पिटाई भी की। आरोपी ने अपना प्रभाव दिखाने के लिए एक 'अड्डा मैनेजर' का नाम लिया और धमकी दी कि कोई भी 20 रुपये देने का विरोध नहीं कर सकता। आरोपियों ने गोविंद को जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि वे उन्हें पुलिस से भी बचाते हैं। इसके बाद गोविंद ने समाजवादी पार्टी के नेता राम ज्ञान गुप्ता को फोन किया। जब राम ज्ञान गुप्ता मौके पर पहुंचे, तो आरोपियों ने उनसे भी बदसलूकी की। गोविंद ने बताया कि राम ज्ञान गुप्ता ने घटना के कुछ वीडियो बनाए हैं, जो सबूत के तौर पर उनके पास मौजूद हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने पुष्टि की कि एक नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट, जबरन वसूली, जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    3 दिनों तक बरेली के 19 केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती:52 हजार से अधिक अभ्यर्थी आजमाएंगे भाग्य, उर्स और परीक्षा के चलते प्रशासन के सामने दोहरी चुनौती, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    भगोड़ा X मुस्लिम सलीम वास्तिक गाजियाबाद से अरेस्ट:कारोबारी के बेटे के अपहरण मर्डर में हुई थी उम्रकैद, 27 फरवरी को काटा था गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment