Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 हजार के विवाद में सड़क बनी अखाड़ा:प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट, सरेआम ईंट-पत्थर और कुर्सियां चलीं

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के राजरूपपुर में मंगलवार दोपहर जमकर बवाल हुआ। यहां मामूली लेनदेन का विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। 30 हजार के बकाये को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर जमकर मारपीट होने लगी। करीब 15 मिनट तक सड़क अखाड़े में तब्दील रही और दोनों पक्षों ने को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गुटों के करीब दो दर्जन लोग सड़क पर उतर आए। लात-घूंसों के साथ ईंट-पत्थर चले, कुर्सियां फेंकी गईं और लोहे की जाल से हमला किया गया। हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग कांच (ग्लास) के टुकड़ों से भी एक-दूसरे पर वार करते दिखे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वीडियो भी सामने आया इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष किस तरह बेखौफ होकर सड़क पर उत्पात मचा रहे हैं। लोग एक-दूसरे को दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। क्या है पूरा मामला बताया जा रहा है कि विवाद 30 हजार के लेनदेन को लेकर हुआ। एक पक्ष की राजरूपपुर में ग्लास की दुकान है। दूसरा पक्ष दोपहर में दो बजे के करीब किसी काम से वहां पहुंचा था, तभी पैसों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते गाली-गलौज मारपीट में बदल गई और फिर दोनों पक्ष सड़क पर उतर आए। इंस्पेक्टर बोले, किसी ने तहरीर नहीं दी धूमनगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडे के मुताबिक, मामला 30 हजार के लेनदेन से जुड़ा है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने धूमनगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से दोनों पक्ष बिना किसी डर के करीब 15 मिनट तक खुलेआम सड़क पर मारपीट करते रहे, उससे साफ है कि उन्हें पुलिस का कोई भय नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस पहुंचती, तो हालात इतने बिगड़ते नहीं। इलाके में दहशत का माहौल दिनदहाड़े हुई इस हिंसक घटना से आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले एक विशेष समुदाय से संबंधित हैं। जिसमें से एक पक्ष लगातर क्षेत्र में दबंगई दिखाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में इवेंट मैनेजर महिला को व्हाट्सएप ग्रुप पर धमकी:व्हाट्सएप ग्रुप पर मिलीं गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
    Next Article
    पुलिस-युवक विवाद में दो कांस्टेबल सस्पेंड:रामपुर एसपी ने वीडियो के आधार पर की कार्रवाई, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment