Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 साल की 'मिस प्रिटी इंडिया' फंदे पर लटकी मिली:फेसबुक पर 9 लाख फॉलोअर्स; बनारस की रहने वाली थीं; लिखा- खुद से प्यार करो

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी की रहने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 30 साल की निधि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 'मिस प्रिटी इंडिया' विनर रह चुकी हैं। रविवार सुबह सिंगरौली के भूसा मोड़ स्थित घर के कमरे में उनका शव मिला। पुलिस के मुताबिक, निधि ने सुसाइड करने से पहले फेसबुक पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। फेसबुक पर उनके 9 लाख 28 हजार और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 12 हजार फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। आखिरी पोस्ट में लिखा- खुद से प्यार करो सुसाइड से पहले निधि ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट शेयर की थी। इसमें लिखा- इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है कि खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं। खुद में खुद को तलाश करो। किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को। रात 8 बजे दिल्ली में रहने वाले युवक से फोन पर हुई बहस निधि की मां लता तिवारी ने बताया- शनिवार रात करीब 8 बजे निधि की दिल्ली में रहने वाले सोनू सिंह नाम के युवक से फोन पर बहस हुई थी। इसके बाद निधि ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की। फिर खुद को कमरे में बंद कर लिया। रात 9 से 10 बजे के बीच घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। निधि ने खाना खाने से इनकार कर दिया और उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद घरवाले भी सोने चले गए। घरवालों ने बताया- रविवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा, तो निधि का शव फंदे पर लटका था। मां और छोटी बहन के साथ रहती थी निधि निधि तिवारी के पड़ोसी भूपेंद्र सिंह ने फोन पर दैनिक भास्कर को बताया कि निधि भूसा मोड़ इलाके में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं। छोटी बहन पढ़ाई करती है। निधि के पिता अशोक तिवारी करीब 15 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। उन्होंने बताया- निधि 4 बहनों में से एक थीं। उनकी बड़ी बहन ने करीब 5 साल पहले कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। एक छोटी बहन की शादी बनारस में हुई है। 2024 में जीता था ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। वह रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते थे। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करती थीं। कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट के खिताब जीत चुकी थीं। 2024 में निधि ने ‘मिस प्रिटी इंडिया’ का खिताब जीता था। उनका सपना फिल्मों में बतौर एक्टर काम करने का था। फोन कॉल और सोशल मीडिया एक्टिविटी की जांच मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया- घरवालों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घरवालों के बयान दर्ज किए हैं। निधि के फोन कॉल डिटेल और सोशल मीडिया एक्टिविटी भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मौत से पहले निधि किन लोगों के संपर्क में थीं? उनकी आखिरी बातचीत से जुड़े सभी पहलू क्या थे? ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… क्या NDA के लिए मुस्लिम वोट साधेंगे मो. शमी, जयंत से मुलाकात के बाद RLD में एंट्री की चर्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर मोहम्मद शमी अब सियासत की पिच पर नई पारी शुरू कर सकते हैं। RLD प्रमुख जयंत चौधरी से हालिया मुलाकात के बाद उनकी राजनीतिक एंट्री को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। अब सवाल है कि सियासत में संभावित एंट्री सिर्फ शमी की लोकप्रियता की वजह से है? या इसके पीछे पश्चिमी यूपी के मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंच बनाने की RLD-भाजपा की रणनीति का हिस्सा है? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहां नाक रगड़कर माफी मांगी, वहां प्रदीप मिश्रा कथा सुनाएंगे:50 हजार लोगों के लिए पंडाल तैयार; बरसाना के राधारानी मंदिर 27 महीने बाद पहुंचे
    Next Article
    महंत पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे:प्रयागराज में घर के बाहर तमंचे से फायरिंग, मौके पर कारतूस मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment