Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    27 सितंबर को हुआ था Raja Ram Mohan Roy का निधन, जानें आज का इतिहास

    2 hours ago

    3

    0

    समाज सुधारक, विचारक और शिक्षाविद् राजा राम मोहन राय का निधन 27 सितंबर, 1833 को हुआ था। भारतीय पुनर्जागरण के अग्रदूत कहे जाने वाले राय ने आधुनिक शिक्षा, विज्ञान और अंग्रेजी शिक्षा के प्रसार की वकालत की, साथ ही सती प्रथा और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाया। देश-दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1066 : नौरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया।1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई। 1833 : राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन। 1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया।1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए। 1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में एक सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति। 1988 : फर्राटा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया।उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक वापस ले लिया गया। 1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू। 1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया।2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की। 2023: इराक में ईसाई विवाह समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 100 लोगों की मौत तथा 150 से ज्यादा घायल। 2023: एशियाई खेलों में युवा निशानेबाज़ सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता।2025: गाजा में इजराइली हमलों में 44 लोगों की मौत।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिडटर्म इलेक्शन से पहले ट्रंप को झटका, बुरी तरह से गिरी अप्रूवल रेटिंग, 36 सालों में किसी राष्ट्रपति के साथ ऐसा नहीं हुआ
    Next Article
    उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment