Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3.26 लाख रुपए लेकर निकला शराब दुकान संचालक लापता:3 दिन से बंद है मोबाइल, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया में देशी शराब दुकान संचालक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवक तीन दिन पहले 3 लाख 26 हजार रुपए लेकर घर से निकला था। लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बनकट बहादुरपुर निवासी दिवाकर यादव (30) 16 मार्च से लापता हैं। परिजनों ने बताया कि वह दुकान की बिक्री के 3.26 लाख रुपये अपने पार्टनर के पास जमा करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका। गुमशुदगी की शिकायत दर्ज दिवाकर खोराराम में आलोक राय निवासी भीमपुर गौरा के साथ मिलकर देशी शराब की दुकान संचालित करते थे। पत्नी रीमा देवी के अनुसार, दिवाकर ने घर से निकलते समय कहा था कि वह भुगतान जमा कर लौटेंगे और फिर दुकान जाएंगे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आए। अगले दिन तक घर न पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। दिवाकर तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके बड़े भाई मनोहर यादव ग्राम प्रधान हैं, जबकि छोटे भाई बलवंत यादव हैं। परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी भी हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। कोतवाल राकेश राय ने बताया- परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में खनन माफियाओं का दुस्साहस, FIR दर्ज, VIDEO:चेकिंग के दौरान टीम को कुचलने की कोशिश, पथराव भी किया
    Next Article
    ट्रैक्टर चालक की मौत, परिजनों का अंतिम संस्कार से इनकार:मौत के कारण पर विवाद, पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment