Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    38 घंटों से जलमग्न बलदेव आशियाना सोसायटी:27 घंटे से नहीं आ रही बिजली, लाेग बोले शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के बलदेव आशियाना सोसायटी में सोमवार रात हुई बारिश के बाद करीब 38 घंटे से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कॉलोनी की पार्किंग और आसपास का पूरा क्षेत्र पानी से भरा हुआ है, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कई वाहन अब भी पानी में आधे से ज्यादा डूबे हुए हैं। जलभराव के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति भी पिछले लगभग 27 घंटे से बाधित है, जिससे लोग बिना बिजली के गर्मी और उमस में रहने को मजबूर हैं। इनवर्टर और जनरेटर के सहारे किसी तरह पानी और जरूरी काम चलाया जा रहा है, लेकिन सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव और बिजली कटौती के चलते सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। कई लोग घरों में कैद होकर पानी निकालने और व्यवस्था संभालने में जुटे हैं, जबकि कॉलोनी के कई हिस्सों में अभी भी पानी जमा हुआ है। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि कॉलोनी में नाले और उचित जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है और पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है। लोगों ने नगर निगम लापरवाही के आरोप लगाए हैं। वहीं, निवासियों का यह भी आरोप है कि बिल्डर द्वारा जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण हर वर्ष बारिश में यह समस्या गंभीर रूप ले लेती है। उनका कहना है कि कई बार जिला प्रशासन, नगर निगम और बिल्डर को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के रुदौली में 1.63 करोड़ के तीन संपर्क मार्ग:हजारों ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, लंबे समय से था इंतजार
    Next Article
    विश्व साइकिल दिवस: बरेली में 108 छात्राओं को मिलीं साइकिलें:आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की शिक्षा को मिली नई रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment