Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 की क्षमता वाले ऑटो में बिठाए 14 बच्चे, VIDEO:ई-रिक्शा की डिक्की में स्कूली बच्चियों में खतरनाक तरीके से बिठाए था ड्राइवर

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में 4 सवारियों की क्षमता वाले ई-ऑटो में 14 बच्चों को बैठाकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। इनमें 8 बच्चे पीछे और सामने लगाई गई सीटों पर आमने-सामने बैठे थे। 3 बच्चों को ड्राइवर सीट के पास बैठाया गया था, जबकि 3 बच्चियों को पीछे बनी डिक्की में बैठाया गया था। कार चालक ने रुकवाया ऑटो बच्चियों को डिक्की में बैठा देखकर कार चालक ने वीडियो बनाना शुरू किया। उसने ऑटो को रुकवाकर चालक को फटकार लगाई और बच्चियों को डिक्की से बाहर निकलवाया। इसके बाद चालक ने उन्हें ऑटो के अंदर बैठाया, लेकिन क्षमता से ज्यादा बच्चे होने के कारण सभी के बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। बस स्टैंड रोड का बताया वीडियो वीडियो बस स्टैंड से आरटीओ ऑफिस जाने वाली मुख्य सड़क का बताया जा रहा है। ऑटो में केंद्रीय विद्यालय की यूनिफॉर्म पहने बच्चे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ऑटो चालक की पहचान कर रही है। सुरक्षा अभियान के बीच लापरवाही झांसी में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा अभियान चला रहे हैं। अधिकारी स्कूलों में पहुंचकर स्कूली वाहनों की व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन की जिम्मेदारी तय कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बच्चों को डिक्की में बैठाकर ले जाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो मंगलवार दोपहर का है। यहां वीडियो सामने आने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब वाहन और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 9 घायल:पुलिस ने घायलों का कराया डॉक्टरी परीक्षण, इलाके में जातीय तनाव
    Next Article
    शिक्षक दंपती हत्याकांड में लेन-देन और बदला लेने का एंगल:दो से तीन अहम पहलुओं पर पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी, सर्विलांस से होगा खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment