Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक दंपती हत्याकांड में लेन-देन और बदला लेने का एंगल:दो से तीन अहम पहलुओं पर पुलिस इन्वेस्टिगेशन जारी, सर्विलांस से होगा खुलासा

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में सरकारी प्रिंसिपल मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की जांच दो अहम बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है। मृतक के भाई अखिलेश सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस को घर से लाइसेंसी असलहा-कारतूस और पत्नी के जेवरात सही सलामत मिले हैं। ऐसे में लूट या चोरी की आशंका फिलहाल कमजोर मानी जा रही है। पुलिस अब बड़े लेन-देन, किसी बेइज्जती का बदला, जमीन विवाद और दंपती के किसी से संबंध के बिंदु पर जांच कर रही है। शुरुआती पड़ताल में वारदात में चार या उससे ज्यादा बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस सर्विलांस और मोबाइल डेटा की मदद ले रही है। सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और मॉनिटर तोड़े पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और मॉनिटर क्षतिग्रस्त किए गए थे। यह भी सामने आया है कि पिछले तीन-चार दिनों से सीसीटीवी खराब चल रहा था। मृतक दंपती के मोबाइल फोन की जांच में भी अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल की जांच में मुकेश का मोबाइल शव से करीब 10-15 फीट दूर कमरे में मिला। वहां से करीब 40 कदम दूर कुल्हाड़ी पड़ी थी। कमरे के दरवाजे के पास विनीता के शव के नजदीक फावड़ा मिला। चाकू और रुमाल पर 100 और 200 रुपये के एक-एक नोट भी मिले हैं। सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह (43) दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले थे। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 6 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। प्रिंसिपल की पत्नी विनीता निजी स्कूल चलाती थीं। उन्होंने पिछला जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था। स्कूल से 1 किमी दूर उनका पैतृक घर है। प्रिंसिपल खनुहट के कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। वारदात की सूचना पर SP विनीत जायसवाल और सीओ कादीपुर विनय गौतम फोर्स के साथ पहुंचे। पोस्टमार्टम में 10 और 12 चोट के निशान मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे तक दोनों शवों का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मुकेश के शरीर पर करीब 10 और विनीता के शरीर पर करीब 12 गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के शुरुआती आकलन के मुताबिक, वारदात सोमवार रात 12 बजे से पहले हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पहले विनीता और करीब 15 से 20 मिनट बाद मुकेश की मौत हुई। मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस लाए गए थे। वहां मृतक के भाई, इकलौते बेटे, रिश्तेदार और शिक्षक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्कूल में दो रास्ते, कमरों के बीच मिले शव कादीपुर के कुही डडिया में मुकेश सिंह ने निजी स्कूल खोल रखा था। उनकी पत्नी विनीता स्कूल की प्रिंसिपल थीं। स्कूल के अंदर जाने के दो रास्ते हैं। उत्तरी हिस्से में कक्षाएं बनी हैं, जबकि बीच के दो कमरों में दंपती रहते थे।मुकेश का शव उत्तरी हिस्से में मिला था। उनके शव से कुछ दूरी पर मोबाइल मिला, जबकि घटनास्थल से दूर कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस इन सभी स्थानों और मिले सामान को वारदात की कड़ी से जोड़कर जांच कर रही है। एडीजी-डीआईजी पहुंचे, 5 टीमें सुराग में जुटीं घटना के बाद एडीजी प्रवीण कुमार, डीआईजी सोमेन बर्मा और एसपी विनीत जायसवाल मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने घटना के जल्द खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें लगाई हैं। सोमवार सुबह 6:10 बजे स्कूल ड्राइवर राकेश यादव पहुंचा था। उसने सबसे पहले विनीता का शव देखा, इसके बाद मुकेश का शव मिला। मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। वे पहले शिक्षामित्र रहे और 2009 में सहायक अध्यापक बने। वर्ष 2013 से वह लगातार मोतिगरपुर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2002 में उन्होंने गांव में मनराजी शिक्षण संस्थान की शुरुआत की थी। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 6 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। प्रिंसिपल मुकेश सिंह (45) ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी थे। इस बार भी वह शिक्षक संघ चुनाव लड़ रहे थे। वोटिंग 30 सितंबर को होनी थी, लेकिन 2 दिन पहले यानी 28 सितंबर को चुनाव टल गया। घटना जिला मुख्यालय से 55 किमी दूर कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी डडिया गांव की है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 की क्षमता वाले ऑटो में बिठाए 14 बच्चे, VIDEO:ई-रिक्शा की डिक्की में स्कूली बच्चियों में खतरनाक तरीके से बिठाए था ड्राइवर
    Next Article
    गुरु की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए CM योगी:जनता दर्शन में 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, गाय को गुड़ और रोटी खिलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment