Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 करोड़ की जीएसटी चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध परिवहन से जीएसटी चोरी, गिरोह का खुलासा, गोंडा पुलिस ने की कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्क्रैप कबाड़ के अवैध परिवहन और फर्जी बिलों के माध्यम से जीएसटी चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सूरज गुप्ता, शुभम गुप्ता और सुल्तानपुर निवासी राम तीरथ वर्नवाल शामिल हैं, जो इस पूरे गिरोह का संचालन कर रहे थे। आरोपियों में सूरज गुप्ता वर्तमान में चंडीगढ़ की बापूधाम कॉलोनी में रहता है, जबकि शुभम गुप्ता गोंडा के नवाबगंज स्थित पड़ाव मोहल्ले का निवासी है। राम तीरथ सुल्तानपुर के चौकिया गांव में रहता है। दरअसल, प्रमुख सचिव राज्य कर, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर गोंडा में स्क्रैप माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते 5 अक्टूबर 2025 को गोंडा के मुन्नन खाँ चौराहा के पास राज्य कर विभाग द्वारा एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया था। जांच में पता चला कि वाहन में मिक्स ओल्ड आयरन स्क्रैप का परिवहन फर्जी कागजातों के सहारे किया जा रहा था। वाहन मालिक के बयान से खुलासा हुआ कि स्क्रैप माल गोंडा के नवाबगंज से लोड करके पंजाब भेजा जा रहा था। हालांकि, मौके पर दिखाए गए कागजातों में लोडिंग स्थान सर्वश्री विद्या ट्रेडर्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ और डिलीवरी स्थान सर्वश्री अभिराज ट्रेडिंग, शिमला दर्शाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि यह वाहन छत्तीसगढ़ गया ही नहीं था और गलत तरीके से कागजात बनाए गए थे। संबंधित फर्म विद्या ट्रेडर्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ का रजिस्ट्रेशन भी निलंबित पाया गया और यह फर्म उस पते पर संचालित भी नहीं थी। जांच से स्पष्ट हुआ कि यह सब एक संगठित गिरोह द्वारा कर चोरी और आर्थिक अपराध करने के लिए गलत दस्तावेजों के सहारे किया जा रहा था। इस संगठित गिरोह ने गलत कागजातों के सहारे जीएसटी चोरी करके लगभग 4 करोड़ रुपये के राजस्व को नुकसान पहुंचाया था। इसी आधार पर गोंडा की नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि हम लोगों द्वारा मिलकर के आपस में एक संगठित ग्रह चलाया जा रहा है जो हम लोग फर्जी फर्मों के माध्यम से गलत तरीके से बिल इन्वॉयस के आधार पर स्क्रैप कबाड़ को विभिन्न स्थानों से लोड करके पंजाब समेत स्थान पर ले जाकर के उसे मोटे दामों पर बेचते हैं। आरोपियों ने यह भी बताया है कि इस प्रकार से हम लोगों द्वारा ई-वे बिल के माध्यम से लगभग 100 से अधिक गाड़ियों को भेजा गया है। जिससे लगभग चार करोड रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी करके हम लोगों ने राजस्व को नुकसान पहुंचा है। आरोपियों ने यह भी बताया कि वाहनों को फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से निर्देशित करते थे और परिवहन के दौरान कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध आर्थिक लाभ हम लोग कमाते थे। क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि श्री मुनि जी ट्रांसपोर्ट कंपनी आर ए फोकल, सर्वश्री विद्या ट्रेडर्स एवं सर्वश्री अभिराज ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ गोंडा के नगर कोतवाली, मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना, आजमगढ़ के कंधरापुर, बरेली के कैंट थाने में हरदोई के सिटी थाने में बनारस कमिश्नरेट के चेतानगंज का काशी थाने में और गाजीपुर के गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। आरोपी राम तीरथ के खिलाफ सुल्तानपुर जिले में भी विद्युत अधिनियम के खिलाफ मुकदमा दर्ज है इस पूरे गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी साइबर सेल और गोंडा साइबर एक्सपर्ट हरि ओम टंडन, गोंडा क्राइम ब्रांच में तैनात उप निरीक्षक अंगद सिंह और नगर कोतवाली के कांस्टेबल के प्रभाकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज NCZCC में पांच दिवसीय नाट्य समारोह शुरू:'गुड़िया की शादी' नाटक ने समाज की संकीर्ण सोच पर किया कड़ा प्रहार
    Next Article
    अयोध्या में 13 साल की किशोरी लापता:पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटीं, एसएसपी ने 10 हजार का इनाम घोषित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment