Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान तो अलग ही अंदाज से चौंका रहा है, मिसाइल पर भारत का नाम लिखकर इजरायल पर किया फायर

    3 hours from now

    2

    0

    इजराइल पर हमले के लिए ईरान ने एक ऐसी रणनीति अपनाई जिसने सबका ध्यान खींच लिया और इसमें भारत का नाम भी सामने आया। दरअसल ईरान ने हाल ही में इजराइल की ओर दागी गई कुछ मिसाइलों पर थैंक्यू जैसे संदेश लिखे और खास बात यह है कि इन संदेशों में भारत का नाम भी लिखा गया। यानी ईरान ने भारत का नाम लिखकर इजराइल पर मिसाइल दागी। ईरानी सरकारी मीडिया प्रेस टीवी द्वारा जारी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मिसाइलों पर अलग-अलग देशों के नाम के साथ धन्यवाद संदेश लिखे गए हैं। भारत का नाम भी इसमें देखा जा सकता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस पर थैंक यू इंडिया लिखा हुआ है। इंडिया के साथ-साथ जर्मनी का नाम भी लिखा गया। इसे भी पढ़ें: Hormuz पर Iran की सीधी चेतावनी, IRGC बोला- किसी भी अमेरिकी हरकत का देंगे 'कड़ा जवाब'इन देशों को ईरान इसलिए थैंक यू कह रहा है क्योंकि इनका रुख इस संघर्ष में संतुलित माना जा रहा है और इन्होंने खुलकर अमेरिका का साथ नहीं दिया। भारत समेत जर्मनी, पाकिस्तान और स्पेन जैसे देशों के नाम इसमें देखे जा सकते हैं। दरअसल, यह कदम सिर्फ एक सैन्य कारवाही नहीं बल्कि एक सोची समझी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इसे साइकोलॉजिकल वॉरफेयर की तरह भी देखा जा रहा है। जिसका मकसद सिर्फ दुश्मन को निशाना बनाना नहीं बल्कि दुनिया के सामने एक खास संदेश और धारणा बनाना भी है। ईरान इस तरीके से यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह पूरी तरह अलग-थलग नहीं है। खासकर ऐसे वक्त में जब उस पर स्टेट ऑफ हुर्मस को लेकर लगातार वैश्विक दबाव बना हुआ है और ऐसे में यह संदेश काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि इस तरह की रणनीति पहले भी देखी गई है। इसे भी पढ़ें: White House के Secret पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, क्या Donald Trump करने वाले हैं Iran पर बड़ा ऐलान?ईरान ने उसी अंदाज को अपने तरीके से अपनाते हुए जवाब देने की कोशिश की और बड़ी बात यह संदेश इजराइल के खिलाफ ही इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में भारत का नाम सामने आना अपने आप में मायने रखता है। भारत पारंपरिक रूप से संतुलित विदेश नीति अपनाता रहा है और मिडिल ईस्ट के देशों के साथ उसके संबंध अलग-अलग स्तरों पर मजबूत है। ऐसे में ईरान वाला भारत का नाम इस तरह इस्तेमाल करना कूटनीतिक नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कुल मिलाकर यह साफ है कि मिडिल ईस्ट की यह जंग अब सिर्फ जमीन या आसमान में नहीं बल्कि दिमाग और धारणा के स्तर पर भी लड़ी जा रही है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam चुनाव से पहले PM Modi का डिजिटल दांव, NaMo App के जरिए साधेंगे लाखों वोटर
    Next Article
    White House के Secret पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस, क्या Donald Trump करने वाले हैं Iran पर बड़ा ऐलान?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment