Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल बाद बजाज ने फिर लॉन्च की 'पल्सर 180':अब LED हेडलाइट और डिजिटल कंसोल के साथ आएगी, कीमत 1.22 लाख रुपए से शुरू

    9 hours ago

    2

    0

    बजाज ऑटो ने पल्सर 180 नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दी है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए है। बजाज ने साल 2022 में पल्सर 180 का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। इसके बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में पल्सर 150 और पल्सर 220F के बीच काफी बड़ा अंतर आ गया था। अब ये बाइक ग्राहकों को 150cc और 220cc के बीच का ऑप्शन भी देगी। पावरफुल इंजन: पल्सर 150 से 3hp ज्यादा पावर नई पल्सर 180 में 178.6cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 17hp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुरानी 180 के मुकाबले इसका टॉर्क 0.8Nm बढ़ गया है। यह पल्सर 150 के मुकाबले 3hp ज्यादा पावर और 1.75Nm ज्यादा टॉर्क देती है। डिजाइन और फीचर्स: क्लासिक लुक में मॉडर्न टच नई पल्सर 180 में वे सभी बदलाव किए गए हैं जो हाल ही में पल्सर 150 में देखे गए थे। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम बाइक के फ्रंट में 280mm डिस्क और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक के साथ ABS दिया है। कंफर्ट के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इसका कुल वजन 156 kG है। इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी के लिए काफी है। कीमत और मुकाबला: अपाचे से 4 हजार रुपए सस्ती नई पल्सर 180 अपनी छोटी बहन पल्सर 150 से करीब 12,000 रुपए महंगी है। लेकिन अगर इसकी तुलना इसके सबसे बड़े कॉम्पिटिटर टीवीएस अपाचे RTR 180 से करें, तो बजाज की यह बाइक करीब 4,000 रुपए सस्ती है। यह कीमत पल्सर लवर्स को अपनी ओर खींच सकती है। एक्सपर्ट कमेंट: पल्सर 180 हमेशा से उन युवाओं की पसंद रही है जिन्हें 'रॉ पावर' और मस्कुलर डिजाइन पसंद है। नए फीचर्स के साथ इसकी वापसी बजाज की मार्केट शेयर बढ़ाने की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।" नॉलेज पार्ट: क्या होता है ABS और नेगेटिव LCD?
    Click here to Read more
    Prev Article
    Friday OTT Releases: इस शुक्रवार बोरडम को कहें बाय‑बाय, देखें OTT पर धांसू फिल्में और वेब सीरीज
    Next Article
    'कई मंदिरों में औरत बनकर जाते हैं आदमी...', सबरीमाला मामले में परंपराओं पर बहस

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment