Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी:RSS के युवा संवाद में बोले सह सरकार्यवाह अतुल लिमये

    2 hours ago

    2

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) गोरखपुर महानगर दक्षिण भाग के तत्वावधान में गोरखपुर क्लब में “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित RSS के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के विचार, संस्कार और कर्म पर निर्भर करता है। युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। जिस देश का युवा जागरूक, संस्कारित और संगठित होता है, वह देश स्वतः ही विकास और वैभव के शिखर पर पहुंचता है। उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित बनने का संदेश देते हुए कहा कि केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान को भी जीवन का ध्येय बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि युवा अपने जीवन में अनुशासन, सेवा और समर्पण के मूल्यों को अपनाएं, तो देश को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। युवाओं को केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का आह्वान किया। सह सरकार्यवाह ने कहा कि वर्तमान समय में देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जो न केवल अपने करियर में आगे बढ़ें, बल्कि सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं। वर्तमान समय केवल अवसरों का नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी है। युवा केवल अपने व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आएं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में चरित्र निर्माण, संगठन शक्ति और सामाजिक समरसता के महत्व पर विशेष बल दिया। राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका निर्णायक है। युवाओं अपने जीवन में अनुशासन, संस्कार और सेवा की भावना को अपनाकर समाज एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान दें। आज का समय चुनौतियों के साथ-साथ अपार संभावनाओं का भी है। ऐसे में युवाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने चरित्र निर्माण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। संगठित और संस्कारित युवा शक्ति ही एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इस अवसर पर युवाओं के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न रखे और अतुल लिमये ने उनके समाधान प्रस्तुत किए। संवाद के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। यह युवा संवाद कार्यक्रम न केवल युवाओं को प्रेरित करने वाला रहा, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका को समझने और उसे निभाने के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान किया। कार्यक्रम की प्रस्ताविकी डॉ. अमित सिंह ने रखी। मंच संचालन संदेश तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ अवधेश,विभाग प्रचारक अजय नारायण,प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण,बौद्धिक प्रमुख संकर्षण त्रिपाठी,प्रो. बी के पाण्डेय, प्रो. शरद मिश्र,प्रो. हरीश चंद्र, डॉ. मनोज, जिला प्रचारक मनीष, रोहित,अभिषेक,पद्माकर आदि उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुसलमानों को डराने के बयान मामले पर राहत नहीं:भाजपा शासित राज्यों का मामला, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यूपी के अध्यक्ष की याचिका खारिज
    Next Article
    AMU के 113 संदिग्ध युवक रडार पर:अलीगढ़ में फायरिंग के बाद हॉस्टल में जाली नोट और कारतूस मिलने पर एजेंसियां एलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment