Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल के मासूम का एक पैर खा गया तेंदुआ:लखीमपुर में 1 KM दूर मिला शव, अतड़ी बाहर आई; परिजनों ने किया प्रदर्शन

    6 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी में तेंदुए ने चार वर्षीय मासूम को मार डाला। शनिवार शाम 6 बजे घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान तेंदुआ मां-बाप के सामने उठा ले गया। परिजन चिल्लाते रहे लेकिन बच्चे को लेकर भाग गया। रात 1 बजे बच्चे का शव मिला। मासूम का 1 पैर खा डाला था, वहीं अतड़ी बाहर आ गई। बच्चे का शव घर पहुंचने पर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे। परिजन करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरी लाल के लिखित आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गए। मामला सिंगाही थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला पढ़िए पूरी खबर… यह घटना जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव के पास की है। पड़ोस के गांव नया पुरवा के रहने वाले उम्मेद अली अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। शनिवार को उम्मेद अली अपनी पत्नी के साथ निबौरिया गांव के पास गेहूं काटने गए थे। जो कि घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। उनके साथ उनकी दो बेटियां और चार साल का बेटा दिलशाद भी था, जो पास में खेल रहा था। शाम करीब 6:30 बजे एक तेंदुए ने घात लगाकर दिलशाद पर हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को करीब एक किलोमीटर दूर घसीट कर ले गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। लगभग साढ़े पांच घंटे की खोजबीन के बाद झाड़ियों में बच्चे का अधखाया शव मिला। तेंदुए ने बच्चे का चेहरा और एक पैर खा लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मांगों को लेकर परिजनों ने किया प्रदर्शन रविवार शाम 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों में भारी कोहराम मच गया। गांव में आसपास के ग्रामीण जुट गए। अपनी मांगों को लेकर परिजनों ने बच्चे के शव को सड़क किनारे रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा भी वहां मौजूद थे। परिजनों ने मांग की कि परिवार के एक सदस्य को वन विभाग में नौकरी, 10 लाख रुपये का मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाए। परिजनों ने करीब दो घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया। दो घंटे बाद, वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरी लाल के लिखित आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए सहमत हो गए। पिता उम्मेद अली ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गेहूं काट रहे थे तभी उनके बेटे को तेंदुआ उठा ले गया। वह अपने इकलौते बेटे को बचा नहीं पाए, सरकार मुआवजा दे। मां नसेमुन ने बताया कि वह गेहूं काट रही थी। उनका बेटा गेहूं की पूरी के पास खेल रहा था। उनके सामने तेंदुआ उनके बेटे को उठा ले गया। बीते दिन शनिवार की 06 बजे की घटना है। शव बीती रात एक बजे मिला है। पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने बताया कि लगातार घटनाएं हो रही है। जंगल वाले ने वादा किया था कि तारबंदी करेंगे, पर कुछ हुआ। परिजनों को मुआवजा दिया जाए। पीएम आवास दिया जाए। डिप्टी रेंजर हरी लाल ने बताया- तेंदुआ को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर एक पिंजरा लगाया गया है,नकद दस हजार की मदद दी गई है। परिजन लिखित आश्वासन पर मान गए हैं,और शासन स्तर से मिलने वाली सहायता शीघ्र ही दिलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकली:श्रीकल्कि, परशुराम सहित देवी-देवताओं की झांकियां और अखाड़े शामिल
    Next Article
    कानपुर में दो बच्चों की मां लापता, धर्मांतरण का आरोप:एक साथ काम करते थे, परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment