Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकली:श्रीकल्कि, परशुराम सहित देवी-देवताओं की झांकियां और अखाड़े शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हरिहर अखाड़े के बच्चों ने करतब दिखाए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार थानों की पुलिस के साथ पीएसी और आरपीएफ को भी तैनात किया गया था। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव समिति द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा रविवार शाम 05 बजे संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र स्थित बहजोई रोड के श्रीपातालेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई। यात्रा का समापन रात्रि 8:30 बजे शंकर कॉलेज पर हुआ। इसमें भगवान परशुराम, भगवान श्रीकल्कि, भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान सहित कई देवी-देवताओं की झांकियां शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. कर्णपुरी महाराज ने दीप प्रज्वलन कर किया, जबकि बाल योगी दीनानाथ महाराज ने पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। शंकर कॉलेज चौराहे पर राजघाट गंगा से आए पुजारियों ने आरती का आयोजन किया। इसी दौरान गुरुकुल के आचार्य पवन मिश्र के नेतृत्व में बाल बटुकों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया। राजकुमार शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर यह शोभायात्रा हर साल अक्षय तृतीया पर आयोजित की जाती है, जिसमें सनातन समाज के कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने आगे बताया कि संभल के शंकर कॉलेज के पास स्थित परशुराम चौक पर समापन आरती हुई और इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर हिंदूसभा के अध्यक्ष कमलकांत तिवारी ने कहा कि पातालेश्वर महादेव से निकली इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने सभी पर्वों और उत्सवों के शांतिपूर्वक संपन्न होने तथा भाईचारे के साथ मनाए जाने की प्रार्थना की। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू, उमेश शर्मा, नामित सभासद गोपाल शर्मा, शोभित गुप्ता, संजीव शुक्ला, गंग्न शर्मा, मुकेश शर्मा, दिनेश जाटव, कमल दिवाकर, राजुल गुप्ता, हिमांशु कश्यप, अक्षित अग्रवाल, संजय शर्मा और प्रभाकर शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ प्रेस क्लब में साहित्यकारों का संगम:कविता प्रभा समूह ने अक्षय तृतीया पर किया 'वसुधा नंदन' का विमोचन
    Next Article
    4 साल के मासूम का एक पैर खा गया तेंदुआ:लखीमपुर में 1 KM दूर मिला शव, अतड़ी बाहर आई; परिजनों ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment