Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल में बाढ़ से बचाव, सड़कों पर फोकस रहा:बांसडीह विधायक केतकी सिंह बोलीं- 100 करोड़ से काम कराया, सपा को जनता ने नकारा

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया की बांसडीह विधानसभा से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल, क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और 2027 में फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। दैनिक भास्कर रिपोर्टर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: आपका 4 वर्ष का कार्यकाल बीत चुका है। इसमें आप अपने काम को 10 में से कितने नंबर देंगी? जवाब मैं अपने प्रयास को 10 में से 100 नंबर दूंगी, लेकिन जमीनी स्तर पर काम के आधार पर खुद को 6-7 नंबर देना चाहूंगी। मेरा क्षेत्र काफी पिछड़ा रहा है, जहां वर्षों से समस्याएं थीं। इन चार सालों में हमने प्रमुख समस्याओं की पहचान कर उन पर काम किया, खासकर बाढ़ और ठोकर निर्माण को प्राथमिकता दी। सवाल: इन चार वर्षों में आपने सबसे बड़ा कौन सा कार्य कराया? जवाब: सबसे बड़ा काम बाढ़ से बचाव के लिए ठोकर निर्माण है। 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से करीब 15 परियोजनाएं पूरी कराई गई हैं। कई गांव ऐसे थे जो हर साल बाढ़ के खतरे में रहते थे, वहां अब स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों को राहत मिली है। सवाल: आपके विधानसभा में कौन से बड़े काम अभी बाकी हैं? जवाब : कई गांवों में सड़कों की समस्या लंबे समय से थी, जिन पर काम किया गया है, लेकिन अभी भी काफी काम बाकी है। मेरी प्राथमिकता सड़कों का और विस्तार करना है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार पर जोर है। आईटीआई और अन्य संस्थानों को शुरू कराया गया है। अब प्रयास है कि क्षेत्र में एक कंपोजिट विद्यालय स्थापित हो, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। सवाल: 2027 विधानसभा चुनाव में क्या आपकी दावेदारी रहेगी? जवाब: यह पार्टी का निर्णय होता है। मैंने अपने स्तर पर काम किया है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, उसी के अनुसार काम करूंगी। सवाल: आपको कितना विश्वास है कि पार्टी आपको टिकट देगी? जवाब: मुझे पूरा विश्वास है। भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है और छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सवाल: समाजवादी पार्टी पीडीए के दम पर 2027 में सरकार बनाने का दावा कर रही है, आप इसे कैसे देखती हैं? जवाब: यह केवल कल्पना जैसा है। पिछले चुनावों में जनता उन्हें नकार चुकी है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2027 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन के आधार पर निर्णय लेती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    '2017 में निवेश पर ठहाके मारकर हंसते थे लोग':योगी बोले- आज माफिया मुक्त प्रदेश, दुस्साहस किया तो यमराज का टिकट पक्का
    Next Article
    देवरिया में पंचायत सहायकों ने मानदेय वृद्धि की मांग की:मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर नियमितीकरण की भी मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment