Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती:जिलाध्यक्ष बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं

    1 hour ago

    2

    0

    ललितपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) जिला कार्यालय में सोमवार को समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती 'श्रद्धा और संकल्प दिवस' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने की, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। जिला प्रवक्ता प्रमोद इमलिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया ने समाजवाद, समतामूलक समाज और सामाजिक न्याय का जो सपना देखा था, समाजवादी पार्टी उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि देश में व्याप्त गैर-बराबरी को मिटाने के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया की विचारधारा ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों को आत्मसात करने और आगामी चुनावों में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प लिया। सभी ने जिले की दोनों विधानसभा सीटें जीतने का भी दृढ़ निश्चय व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला महासचिव डॉ. शिशुपाल सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, राहुल रजक नीलू, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, नगर उपाध्यक्ष राजेश झा, अमन मंसूरी, एड. पुष्पेंद्र सिंह यादव, मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, देशराज यादव, दारा सिंह यादव, उम्मेद पठारी, तिलक सिंह यादव पठारी, गौरव सिंह, अभिषेक यादव सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैजनी टीम ने किशनी गांव में बिजली बिल चेक किए:बकाया भुगतान न होने पर उपभोक्ताओं को जल्द जमा करने के दिए निर्देश
    Next Article
    कौशांबी में किसान सम्मेलन आयोजित:प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने पर किसानों को किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment