Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 लाख की शराब को जमीन में किया दफन:पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया

    3 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिले के बबुरी थाना परिसर में 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 4419 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई न्यायिक अधिकारियों, अभियोजन पक्ष के अफसरों, आबकारी निरीक्षक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में की गई। पुलिस टीम ने शराब तस्करी के 12 विभिन्न मामलों में यह अवैध शराब बरामद की थी। इसमें अंग्रेजी और देशी दोनों प्रकार की शराब शामिल थी, जिसकी कुल मात्रा 4419 लीटर थी। पुलिस के अनुसार, इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये से अधिक है। "ऑपरेशन दहन" के तहत, थाना परिसर की खाली भूमि में जेसीबी की मदद से एक बड़ा गड्ढा खोदा गया। बरामद शराब की पेटियों को इस गहरे गड्ढे में डालकर जेसीबी से ही बोतलों को चकनाचूर कर दिया गया। इसके बाद गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 12 मामलों से संबंधित 4419 लीटर अवैध शराब को 'ऑपरेशन दहन' के तहत नष्ट कर दिया गया है। इस दौरान कोर्ट द्वारा गठित कमेटी में अभियोजन अधिकारी विपिन कुमार, फौजदारी लिपिक अरविंद कुमार, कोर्ट के नाजिर राजाराम विश्वकर्मा, आबकारी निरीक्षक कनीज फातिमा, बबुरी थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र और हेड मुहर्रिर निरंजन प्रसाद मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कॉर्पियो से 6.5 किलो गांजा बरामद:सुल्तानपुर में हादसे ने खोला तस्करी का राज, लखनऊ के दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    चित्रकूट में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई:टीम रोकने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेसीबी सीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment