Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 साल की महिला को पेंटर से हुआ प्यार:गोरखपुर में 4 बच्चों को छोड़कर भागी, किराये के मकान में रह रही थी

    6 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में एक 40 साल की महिला अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर 28 साल के बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। दोनों को इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। बॉयफ्रेंड पेंटिंग का काम करता है। 9 दिन बाद परिजनों ने महिला को ढूंढ निकाला। थाने में बच्चों ने करीब 2 घंटे तक महिला को घर चलने के लिए मनाया। रो-रोकर कहा- मम्मी वापस घर चलो। इसके बाद महिला वापस बॉयफ्रेंड को छोड़कर पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। पूरा मामला कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का है। महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी। अब जानिए पूरा मामला… कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक 40 साल की महिला अपने पति, सास-ससुर और 4 बच्चों के साथ रहती थी। महिला के 4 बच्चे 17, 15, 13 और 11 साल के हैं। डेढ़ साल पहले महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से मुलाकात हुई। युवक पीपीगंज थाना क्षेत्र के मनीराम का रहने वाला है। वह बाहर रहकर पेंटिंग का करता था। कुछ समय से वह अपने घर पर ही रह रहा था। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने को तैयार हो गई। 19 मार्च को महिला अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गई। सुबह जब परिवार वालों की आंख खुली तो महिला गायब थी। इधर-उधर ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। कॉल की तो उसका नंबर स्विचऑफ बता रहा था। इसके बाद परिजनों ने बाहर उसकी तलाश शुरू की। बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी करीब 9 दिन बाद पति को पता चला कि घर करीब 20 किमी दूर महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रही है। पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर रोने लगे। उन्होंने उससे घर चलने के लिए कहा। लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। वह बोली- मैं घर नहीं जाऊंगी। यहीं रहूंगी अपने बॉयफ्रेंड के साथ। पुलिस के सामने 2 घंटे हुई पंचायत इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब 2 घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया। पंचायत के दौरान बच्चों ने रो-रोकर मां से घर से चलने के लिए कहा। लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया- महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है। वह प्रेमी को छोड़कर अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार है। ------------- ये भी खबर पढ़ें- छात्र को 5 लड़कों ने पकड़ा, 3 ने चाकू मारा:बरेली में आंतें बाहर आईं; दोस्तों के बीच समझौता कराने गया था, हत्या कर दी बरेली में 12वीं के एक छात्र की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। छात्र घर पर खाना खा रहा था, दोस्त उसे बुलाकर ले गए। घर से करीब 400 मीटर दूर दोस्तों के 2 गुटों में चल रहे विवाद का समझौता कराने लगा। तभी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी मीडिया की अमेरिकी सैनिकों को चेतावनी-नरक में स्वागत है:अब ताबूत में वापस जाओगे, 3500 US सैनिक मिडिल ईस्ट पहुंचे
    Next Article
    यूपी में बेमौसम बारिश से 4300 हेक्टेयर फसलें खराब:योगी का आदेश- अफसर फील्ड में उतरें; 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment