Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बेमौसम बारिश से 4300 हेक्टेयर फसलें खराब:योगी का आदेश- अफसर फील्ड में उतरें; 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में मौसम की मार की वजह से 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। बाकियों को दिया जा रहा है। सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अधिकारी निगरानी बनाए रखें। राहत कामों को तेजी लाएं। रविवार को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे बारिश का नया दौर शुरू होगा। शुरुआत पश्चिमी यूपी से होगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। कल से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू हो सकती है। आंधी चलेगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें, तो 39.8 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म रहा। 15.8 डिग्री के साथ आजमगढ़ सबसे ठंडा रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 29 मार्च की शाम से बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। पश्चिम यूपी से शुरू होकर लखनऊ सहित मध्य और पूर्वी यूपी तक बारिश का असर दिखेगा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। कल 60 की स्पीड में हवा की चेतावनी मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- 30 मार्च को मौसम और बिगड़ सकता है। तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। पूर्वी यूपी में 30 मार्च को गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज से 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश से प्रभावित किसानों को साढ़े 4 करोड़ का मुआवजा मिला यूपी सरकार के मुताबिक, ओलों से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13.34 लाख की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश से प्रभावित 9,992 किसानों को ₹4.47 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही राहत मुहैया कराई जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- IPS कृष्ण-अंशिका की शादी में 7 फेरे नहीं होंगे: बरेली SP ने बिश्नोई पंथ अपनाया; 3 साल पहले गोरखपुर में हुआ था प्यार संभल SP कृष्ण बिश्नोई और बरेली SP अंशिका वर्मा की आज शादी है। दोनों की शादी की रस्में राजस्थान के बाड़मेर में होंगी। करीब 3 साल पहले गोरखपुर में दोनों की मुलाकात हुई थी। समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 साल की महिला को पेंटर से हुआ प्यार:गोरखपुर में 4 बच्चों को छोड़कर भागी, किराये के मकान में रह रही थी
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में भाजपा पार्षद पर FIR, आईटी सेल के पदाधिकारी ने हत्या की धमकी देने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment