Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    420 घंटे के कोर्स से स्किल डेवलप करेगा आईआईटी कानपुर:पीएम कौशल विकास योजना 4.0 के तहत शुरु हुआ प्रशिक्षण

    14 hours ago

    1

    0

    आईआईटी कानपुर के इमैजिनियरिंग लैब में पीएम कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के अंतर्गत असिस्टेंट मशीनिस्ट – आयरन एंड स्टील कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम से जुड़ी आधुनिक तकनीकों में उन्नत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स कुल 420 घंटे का प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जो 70 दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन 6 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत संस्थान 360 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने की योजना बना रहा है। कुछ अन्य कोर्स भी किए जाएंगे शामिल इस कार्यक्रम के अंतर्गत आगे चलकर कुछ अन्य कोर्स भी चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आयरन एंड स्टील – असिस्टेंट मशीनिस्ट, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन – कोबोट्स इंजीनियर और एडवांस्ड मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियर शामिल हैं। पहले चरण में कानपुर के लगभग 40 प्रतिभागियों ने असिस्टेंट मशीनिस्ट – आयरन एंड स्टील कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। यह प्रोग्राम आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल और डीन आरएंडडी प्रो. तरुण गुप्ता के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से संचालित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय प्रो. बिशाख भट्टाचार्य और डॉ. अमनदीप सिंह ओबेरॉय ने किया। उद्योगों के लिए किया जा रहा तैयार इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को एडिटिव और सब्ट्रैक्टिव मशीनिंग, पारंपरिक और उन्नत मेटल कटिंग प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे उद्योग के लिए तैयार हो सकें। इस पहल का उद्देश्य भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विद्यार्थियों की तकनीकी क्षमता और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अगली पीढ़ी के मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोमेशन उद्योगों के लिए एक मजबूत तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की परिकल्पना की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मियां आते ही डीजीसी ने देखीं फायर विभाग की तैयारियां:नई गाड़ियां, आधुनिक उपकरण और रिस्पॉन्स टाइम में सुधार को लेकर की बैठक
    Next Article
    लखनऊ में शोरूम से 80 हजार की डायमंड रिंग चोरी:ग्राहक बनकर पहुंची महिला ने आस्तीन में छिपाई, CCTV में दिखाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment