Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जज के पिता के हत्यारोपियों पर 50-50 हजार इनाम:मुरादाबाद में महिला जज के पिता की हत्या करके फरार है हिस्ट्रीशीटर और उसके दो बेटे

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद में महिला जज के पिता की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हुए हिस्ट्रीशीटर और उसके दो बेटों पर डीआईजी ने 50-50 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है। एसएसपी ने बीते दिन तीनों की गिरफ्तार पर 25-25 हजार रुपए पुरस्कार घोषित किया था। जिसे बढ़ाकर डीआईजी ने डबल कर दिया है। SSP सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस की टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। आरोपियों के जम्मू में छिपे होने की आशंका है। फरार हिस्ट्रीशीटर की जम्मू में ससुराल है। इस वारदात में पुलिस हत्यारोपी हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्त को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। वारदात में हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके दो बेटे भी वांटेड हैं। बता दें कि बुलंदशहर में एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आसमां सुल्ताना के पिता और शहर की मशहूर अलवीना बेकरी के संचालक मोहम्मद असद (65 साल) की 27 फरवरी को शाम करीब 7:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उनके साले और नागफनी थाने के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जफर ने बंगला गांव चौराहे पर अंजाम दिया था। बेकरी संचालक असद और उनके साले जफर के बीच पारिवारिक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। घटना के समय मोहम्म्द असद अपने दूसरे साले मजाहिर उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। असद स्कूटी चला रहे थे जबकि उनका साला मजाहिर स्कूटी पर पीछे बैठा था। बंगला चौराहे पर बाइक से आए जफर ने असद की कनपटी से सटाकर गोली मारी थी। असद की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में घटना के चश्मदीद रहे बेकरी संचालक के छोटे साले मजाहिर ने अपने बड़े भाई डहरिया निवासी हिस्ट्रीशीटर जफर, जफर हुसैन पुत्र मुजफ्फर हुसैन निवासी डहरिया, जफर के बेटे सैफुल और हुसैन, दामाद मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मोहल्ला कानून गोयान थाना मुगलपुरा और जफर के दोस्त आलमगीर पुत्र बली मोहम्मद निवासी मकबरा प्रथम को नामजद किया था। पुलिस ने इस मामले में फरार हिस्ट्रीशीटर जफर हुसैन के दोस्त आलमगीर और दामाद मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना है कि यह दोनों वारदात की साजिश में शामिल थे। पुलिस की टीमें मामले में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर जफर और उसके दोनों बेटों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छामपारी कर रही हैं। इस बीच तीनों आरोपियों पर डीआईजी रेंज की ओीर से 50-50 हजार रुपए पुरस्कार घोषित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:बुकिंग में समस्या, 25 दिन बाद भी नहीं मिल रही एलपीजी गैस
    Next Article
    आलू के दाम गिरे, किसान ने सड़क पर फेंके आलू:मैनपुरी के ज्योति तिराहे पर किसान राम सिंह शाक्य का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment