Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4.51 करोड़ का पुल निर्माण चार माह से लंबित:संतकबीर नगर में वन विभाग की जमीन के कारण अटका काम, लोग परेशान

    2 hours ago

    2

    0

    जिले के सांथा विकास खंड क्षेत्र में सियरहवा-घोसियारी मार्ग पर बन रहा पुल पिछले चार माह से रुका हुआ है। 4 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य ठप पड़ने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण समय पर निर्माण न होने से यह मार्ग आवागमन के लिए बंद हो सकता है। पुल निर्माण में देरी का मुख्य कारण वन विभाग की जमीन का मामला बताया जा रहा है। इस समस्या के चलते पुल के केवल दो खंभे ही बन पाए हैं, जबकि तीसरे खंभे का काम बंद पड़ा है। निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण परियोजना में अपेक्षित तेजी नहीं आ पा रही है। वर्तमान में, इस मार्ग से गुजरने वाले लोग निर्माणाधीन पुल के पास बने एक अस्थायी लकड़ी के पुल का उपयोग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी जीवन प्रसाद अग्रहरि, मंगरु, विजय गुप्ता, राजकुमार, इंद्रजीत, लाल बिहारी और लाल बहादुर सहित अन्य लोगों ने बताया कि यदि बरसात से पहले पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बारिश आते ही नदी में पानी भर जाएगा, जिससे लकड़ी का पुल भी अनुपयोगी हो जाएगा। ऐसी स्थिति में, राहगीरों को घोसियारी बाजार तक पहुंचने के लिए हसवापार, हसनी और राजघाट होते हुए एक लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन महीने ईरान की जेल में बंद मर्चेंट नेवी अफसर:दुबई के रास्ते मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, 8 अन्य भारतीय भी साथ, नेवी कस्टडी में
    Next Article
    मन की बात में मेरठ के अरुण कुमार का जिक्र:बोले - यह मेरे जीवन का सबसे गर्व का क्षण , PM सूर्य घर योजना से शून्य हुआ बिजली का बिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment