Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में गरजे Haryana CM Nayab Singh Saini, बोले- AAP-Congress दोनों ही वादे पूरे करने में फेल

    2 hours from now

    2

    0

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता और आर्थिक संकट जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं। पंजाब के कुराली में एक रैली को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकारों और मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार, दोनों अपने वादों को पूरा करने में विफल रहीं। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहां जागरूक जनता अवलोकन करती है, समझती है और अनुभव के आधार पर निर्णय लेती है... पंजाब की जनता ने पहले कांग्रेस पार्टी को और फिर आम आदमी पार्टी को मौका दिया।” उन्होंने कहा, ‘‘दोनों ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन आज पंजाब का हर वर्ग पूछ रहा है - वे वादे कहां गए और वह बदलाव कहां है जिसका वादा किया गया था?’’ रैली को भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भी संबोधित किया। पगड़ी पहने सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी खुद को ईमानदार बताती है, लेकिन उनके शासन में नशाखोरी, अपराध, अराजकता, आर्थिक संकट और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याएं अब भी व्याप्त हैं। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर चलती है। सैनी ने पूछा, ‘‘झूठ पर राजनीति कब तक चलती रहेगी? जब सच्चाई की हवा चलेगी, तब यह सब बदलेगा।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब को ‘डबल इंजन’ वाली सरकार की जरूरत है, एक ऐसी सरकार जो न सिर्फ वादे करे बल्कि उन्हें पूरा करने की क्षमता भी रखती हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, "ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज"
    Next Article
    Hormuz पर समझौते के बीच Trump का सनसनीखेज दावा- Iran के सुप्रीम लीडर Ayatollah Khamenei घायल हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment