Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    470 रिक्रूट पुलिस में हुए शामिल:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड आयोजित, सीएम के संबोधन को लाइव सुना

    10 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में रविवार को 470 रिक्रूट पुलिस बल में शामिल हुए। इस अवसर पर नवप्रशिक्षित जवानों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 12 प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में 12 टोलियों में परेड कराई गई। रविवार सुबह फर्रुखाबाद में प्रशिक्षु सिपाहियों ने पासिंग आउट परेड में कदमताल करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बने। रंगरूटों की अनुशासित चाल और प्रस्तुति ने उपस्थित परिजनों और अधिकारियों को प्रभावित किया। इस दौरान सेवा, समर्पण और अनुशासन का संदेश दिया गया। आउटडोर और इनडोर की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद फर्रुखाबाद के प्रशिक्षण संस्थानों से कुल 470 प्रशिक्षु सिपाही यूपी पुलिस में शामिल हुए। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में सफल हुए 60,244 अभ्यर्थियों में से लगभग 470 को फर्रुखाबाद के पुलिस लाइन और पीटीसी प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा गया था। इनकी ट्रेनिंग 20 जुलाई 2025 से शुरू हुई थी। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में अपर पुलिस महानिदेशक एस.के. भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में सलामी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ पुलिस लाइन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नव आरक्षियों को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मजबूत और अनुशासित पुलिस बल के लिए बेहतर प्रशिक्षण आवश्यक है। मुख्य अतिथि एस.के. भगत ने अपने संबोधन में कहा कि आज की पासिंग आउट परेड और साज-सज्जा से जवानों की मेहनत, लगन और समर्पण स्पष्ट झलक रहा है। उन्होंने फतेहगढ़ पुलिस को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी, और इसे एमपी की पीओपी से किसी भी मायने में कम नहीं बताया। उन्होंने कहा नव आरक्षियों आपके लिए यह महत्वपूर्ण दिन और गौरवशाली दिन है। कठोर प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण के बाद आप सभी प्रदेश पुलिस के सशक्त स्तंभ बनने जा रहे हैं। आप सभी को हार्दिक वंदन, साथियों अपने नौकरी नहीं राष्ट्र सेवा का मार्ग चुना है। यह वर्दी आपको सम्मान देती है लेकिन उससे कहीं अधिक आपको जिम्मेदारी भी सौंपती है। अब आप कानून न्याय और समाज की सुरक्षा के प्रतिनिधि हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की असली ताकत आप जैसे जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले आरक्षियों पर ही निहित है। आप ही सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचते हैं। जनता और पुलिस के बीच में पहले संपर्क बिंदु आप ही होते हैं। आप ही वह चेहरा है जिससे जनता पूरे पुलिस विभाग का आकलन करती है। इसलिए आपका आचरण भाषा और आपका निर्णय सीधे-सीधे पुलिस की छवि बनाता है। आज कानून व्यवस्था की चुनौतियां पारंपरिक नहीं रह गई हैं। साइबर अपराध डिजिटल फ्रॉड सोशल मीडिया पर अफवाह तकनीकी रूप से संगठित अपराध यह हमारी नई चुनौतियां हैं। संबोधन करने से पहले खुली जीप में मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। इस दौरान एसपी आरती सिंह अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित सीओ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के दौरान एसपी ने रिक्रूटों को शपथ भी दिलाई। किसान का बेटा बना प्रथम कमांडर प्रथम कमांडर शिवांक तिवारी ने बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद से आज हमें यह मुकाम मिला है। पिताजी हमारे खेती-बाड़ी का काम करते हैं। बताया कि हमें जो जिम्मेदारी दी गई थी। उसको हमने पूरी लगन और मेहनत के साथ परेड को संपन्न कराया, बताया कि पहले 6 माह का प्रशिक्षण होता था अब 9 माह का प्रशिक्षण मेरा रहा है। इस दौरान हमने साइबर, CCTN, आइजीआरएस से संबंधित चीजें सीखी, और पोर्टल के बारे में जानकारी की है। जिस की जनता के बीच में हम लोग जाएंगे तो उसे सहजता होगी। आज के आधुनिक भारत में डिजिटल नॉलेज हर सिपाही के अंदर होना जरूरी है। और इस समय सबसे ज्यादा चुनौती साइबर अपराध की है। प्रथम कमांडर शिवांक तिवारी के पिता बांकेलाल तिवारी ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करते हैं आज बहुत हर्ष हो रहा है कि आज बेटा पुलिस में भर्ती हो गया है जो हमारे परिवार का पहला व्यक्ति है कि पुलिस में नौकरी करने आया है। रायबरेली से आए रामलाल मोर के पुत्र ने अपने कामयाबी के पीछे माता-पिता का हाथ बताया और कहा कि उनका धन्यवाद करते कि आज उन्हीं की मेहनत और लग्न की वजह से यह मुकाम पाया है, रामलाल मोर की पत्नी के खुशी के आंसू छलक आए और उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज बहुत खुशी है। बेटे ने बहुत मेहनत की थी। पिता रामलाल ने बताया कि हम खेती-बाड़ी करते हैं, आज बहुत अच्छा लग रहा है और हमारे लिए एक सपना पूरा हुआ है। परेड संपन्न होने के बाद रिक्रूट अपने परिजनों के साथ खुश नजर आए और उन्होंने अपने माता-पिता भाई-बहन परिवार व बच्चों के सिर पर पगड़ी लगाकर फोटो खींचाई। यह पल सभी के लिए बाबू करने वाला था जो परिजन पहुंचे थे उनकी खुशी का ठिकाना न था और अपने परिवार के सदस्य को पुलिस की वर्दी में देखकर सभी खुश नजर आए और उल्लास का माहौल पूरे क्षेत्र में दिखाई दिया। वहीं छोटे-छोटे बच्चे भी पुलिस की पगड़ी को अपने सर पर लगाकर खुशी में झूमते नजर आए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरा सीट पर विधायक प्रभात कुमार को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार हाफिज मलिक, बसपा से रामकुमार भारती; कांग्रेस से रामप्रताप सिंह
    Next Article
    गौरीगंज विधानसभा सीट पर सपा के बागी विधायक को नकारा:कांग्रेस से सदाशिव यादव बने पहली पसंद, भाजपा से चंद्र प्रकाश मजबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment