Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आपके Aadhaar का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? Fraud से बचने के लिए तुरंत Check करें पूरी History

    3 hours from now

    2

    0

    डिजिटल दुनिया में आज के समय एक आधार कार्ड ही हमारी पहचान का सबसे मुख्य डॉक्यूमेंट है। बैंकिंग का कोई काम हो या सिम कार्ड लेना हो, या कोई सरकारी योजनाओं और कई ऑनलाइन सेवाओं के लिए इसका ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसका गलत इस्तेमाल किए जाने आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में ये जानना काफी ज्यादा जरुरी है कि आपका आधार कब और कहां यूज हो रहा है।गौरतलब है कि आधार कार्ड कहां-कहां यूज हो रहा है और अब ये पता करना ज्यादा मुश्किल नहीं है। अब आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar एप के जरिए आप अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे आसान तरीके से चेक करें कि आपका आधार कब और कहां यूज हो रहा है।कैसे पता करें कहां-कहां यूज हुआ है आपका आधार कार्ड?- सबसे पहले अपने फोन में नया वाला आधार एप डाउनलोड करके ओपन करें।- इसके बाद स्क्रीन पर स्वाइप अप करें।- अब सभी ऑप्शन आपको दिखाई देंगे।- यहां से 'Auth History' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।- क्लिक करें कि आपके सामने एक पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।- इस लिस्ट में आप पता करें कि आपका आधार कार्ड कब, कहां और कितने बजे यूज हुआ है।- यहां से आप किसी भी सस्पीशियस एक्टिविटी का भी पता लगा सकते हैं।नए आधार एप में और भी कई खास फीचर्सनया वाला आधार एप कई एडवांस और यूजर-फ्रेंडली फीचर्स से लैस है। इसकी मदद से आप आसानी से अपना आधार QR कोड भी शेयर कर सकते हैं। इससे आपको हर जगह फिजिकल कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही एप में बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक करने का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे आपका डेटा सेफ रहे। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    First Phase में ही टूट गया TMC का घमंड, ममता सरकार पर PM Modi का तीखा हमला, जनता से की ये अपील
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में पुलिसकर्मी ने दो मजदूरों पर फायरिंग की, एक की मौत

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment