Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 अक्टूबर की डेडलाइन खत्म-नहीं खुलीं होटल की सील:अलीगढ़ में कारोबारी लामबंद; बोले- अब आंदोलन करेंगे

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में गांधी पार्क बस स्टैंड के आसपास होटलों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की सीलिंग कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है। करीब दो सप्ताह से विरोध कर रहे होटल कारोबारी सोमवार को होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की बैठक में जुटे। कारोबारियों ने कहा कि एडीए अधिकारियों को कार्रवाई से जुड़े सभी दस्तावेज और तथ्य उपलब्ध करा दिए गए थे। अधिकारियों ने 5 अक्टूबर तक सील खोलने का समय दिया था, लेकिन डेडलाइन बीतने के बाद भी सील नहीं खोली गईं। कारोबारियों ने चेतावनी दी कि अब जल्द सील नहीं खोली गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 'एडीए की कार्रवाई से व्यापारियों का उत्पीड़न' होटल कारोबारियों ने आरोप लगाया कि एडीए की कार्रवाई के जरिए लगातार व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि चुनावी समय में इस तरह की कार्रवाई से सरकार की छवि प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कारोबारियों ने बताया कि मामले की शिकायत पहले भी शासन स्तर पर की जा चुकी है। यदि इस बार भी समाधान नहीं हुआ तो दोबारा शासन में शिकायत की जाएगी। BJP विधायक बोले- 50 साल पुरानी इमारतों पर कैसे होगी कार्रवाई? बैठक में कोल क्षेत्र के भाजपा विधायक अनिल पाराशर भी पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी को व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा। विधायक ने कहा कि शहर में कई ऐसी इमारतें हैं, जो एडीए के गठन से पहले की हैं और 50 साल या उससे ज्यादा पुरानी हैं। इसके बावजूद उन पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ पुरानी बसावट वाला शहर है। यदि प्राधिकरण इसी तरह एक-एक करके इमारतों पर कार्रवाई करता रहा तो शहर की बड़ी संख्या में इमारतें इसकी जद में आ सकती हैं। 'आज अधिकारियों से बात करूंगा' अनिल पाराशर ने कहा कि वह सोमवार को एडीए अधिकारियों से इस मामले में बात करेंगे। यदि अधिकारियों से बातचीत के बाद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मामले को शासन स्तर पर उठाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली पर विचार करने की नसीहत भी दी और कहा कि निचले स्तर का अधिकारी हो या उच्च स्तर का, व्यापारियों की समस्या का समाधान होना चाहिए। होटल कारोबारियों को IMA और कोचिंग एसोसिएशन का समर्थन होटल कारोबारियों के आंदोलन को अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और कोचिंग एसोसिएशन का भी समर्थन मिला है। बैठक में दोनों संगठनों के प्रतिनिधियों ने होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के साथ खड़े रहने की बात कही। IMA ने शहर के अस्पतालों से जुड़े मामलों में एडीए की कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए होटल कारोबारियों की मांगों का समर्थन किया। वहीं कोचिंग एसोसिएशन ने भी प्राधिकरण की कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन में साथ देने की बात कही। 'सील नहीं खुलीं तो आंदोलन बढ़ाएंगे' बैठक में होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन समेत होटल, अस्पताल और कोचिंग क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। मानव महाजन ने कहा कि 5 अक्टूबर की समयसीमा बीतने के बाद भी सील नहीं खोली गई हैं। अब यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो एसोसिएशन आंदोलन को आगे बढ़ाएगी। विधायक अनिल पाराशर के हस्तक्षेप के बाद अब एडीए अधिकारियों के साथ होने वाली बातचीत को कारोबारी अहम मान रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती-महिला और मासूम का शव कुएं में मिला:ललितपुर में सुबह 11 बजे से थे लापता, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    गोरखपुर में पोस्टर प्रतियोगिता:छात्रों ने कैनवास पर दिया 'स्वच्छ भारत' का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment