Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्भवती-महिला और मासूम का शव कुएं में मिला:ललितपुर में सुबह 11 बजे से थे लापता, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

    47 minutes ago

    1

    0

    ललितपुर के जाखलौन कस्बे के मोहल्ला हरदौलपुरा में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे गर्भवती महिला और उसके चार साल के बेटे के शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। महिला सुबह करीब 11 बजे से बेटे के साथ घर से लापता थी। परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। दोपहर में घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं में दोनों के शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। हरदौलपुरा निवासी पूजा (26) पत्नी पुरुषोत्तम सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने चार साल के बेटे नक्श उर्फ डुग्गू के साथ घर से निकली थी। इसके बाद दोनों का पता नहीं चला। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे कुएं में दोनों के शव पड़े होने की जानकारी मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार ने बताया कि कुएं में गर्भवती महिला और उसके बेटे के शव मिले हैं। दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। महिला ने बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की या कोई हादसा हुआ, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पति स्कूल में शिक्षक, घटना के समय घर पर नहीं था बताया गया है कि पूजा का मायका ग्राम धोरा में है। उसके पति पुरुषोत्तम कस्बे के एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षक हैं और घटना के समय स्कूल गए थे। पुरुषोत्तम के पिता भी काम पर गए थे, जबकि उनकी मां घर पर थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के स्कूलों में पढ़ाई जाए वैदिक मैथमेटिक्स:राजनाथ सिंह बोले- संस्कृत श्लोक के साथ कंप्यूटर कोड भी समझें विद्यार्थी
    Next Article
    5 अक्टूबर की डेडलाइन खत्म-नहीं खुलीं होटल की सील:अलीगढ़ में कारोबारी लामबंद; बोले- अब आंदोलन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment