Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 पाकिस्तानियों से लक्षद्वीप के पास ₹3000 की ड्रग्स जब्त:मुंबई ले जा रहे थे; 2025 में गुजरात में 18 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी थी

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय कोस्टगार्ड और गुजरात ATS ने अरब सागर में एक ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स जब्त की है। इसमें मेथामफेटामाइन और हेरोइन शामिल हैं। बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। यह कार्रवाई 25 सितंबर को लक्षद्वीप के पास की गई थी। इसकी जानकारी बुधवार को सामने आई है। नाव में सवार 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। ड्रग्स को मुंबई ले जाया जा रहा था। इससे पहले अप्रैल 2025 में भी गुजरात तट के पास ATS और भारतीय तटरक्षक बल ने करीब 311 किलो मेथामफेटामाइन जब्त की थी, जिसकी कीमत ₹1,800 करोड़ बताई गई। यह खेप पाकिस्तान के पसनी पोर्ट से तमिलनाडु ले जाना था। सुरक्षाबलों को देखकर तस्करों ने ड्रग्स समुद्र में फेंक दी और पाकिस्तान की समुद्री सीमा की ओर भाग गए। तीन फोटोज में देखें कोस्टगार्ड की कार्रवाई नाव को मुंबई लाया गया खुफिया सूचना मिलने के बाद तटरक्षक बल ने समुद्र और हवा से निगरानी की। संदिग्ध नाव को लक्षद्वीप के पश्चिम में रोककर तलाशी ली गई। नाव, चालक दल और ड्रग्स को सुरक्षा के बीच मुंबई लाया गया है, जहां पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से समुद्री रास्ते से होने वाली अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SIR हुए राज्यों में फॉर्म-6 से घोषणा पत्र हटा:पूछा था- क्या 2003 में माता-पिता वोटर थे, दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति थी
    Next Article
    SIR पर I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू:राहुल, ममता समेत 4 विपक्षी दल के नेता पहुंचे; अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment