Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR पर I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू:राहुल, ममता समेत 4 विपक्षी दल के नेता पहुंचे; अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे

    8 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में आज विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक शुरू हो गई है। इसमें TMC की ममता बनर्जी, RJD के तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी समेत समाजवादी पार्टी के नेता कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंच चुके हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी के अन्य नेता बैठक में पहुंचे हैं। ममता बनर्जी एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गई थीं। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। उधर विपक्ष की बैठक को लेकर दिल्ली में पोस्टर लगे हैं। जिसमें लिखा है कि विपक्षी गठबंधन चुनाव जीतने पर ECI को ताली देता है, हारने पर गाली देता है। I.N.D.I.A. ब्लॉक की पिछले 3 सालों के दौरान यह 8वीं बैठक होगी। वहीं इस साल की दूसरी बैठक होगी। इससे पहले 8 जून को SIR और चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। हालांकि, इसमें AAP और DMK शामिल नहीं हुई थी। संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है। AAP-DMK पिछली बैठक में नहीं आए, लेकिन जॉइंट लेटर पर साइन किए INDIA ब्लॉक की बैठक करीब साढ़े तीन महीने बाद हो रही है। इससे पहले 8 जून की बैठक में 23 दल शामिल हुए थे। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। AAP और DMK इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, SIR के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने 28 जून को CJI सूर्यकांत को जॉइंट लेटर भेजा था। इसमें चुनाव आयोग और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। AAP और DMK ने भी इस जॉइंट लेटर पर साइन किए थे। I.N.D.I.A. ब्लॉक की मीटिंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    5 पाकिस्तानियों से लक्षद्वीप के पास ₹3000 की ड्रग्स जब्त:मुंबई ले जा रहे थे; 2025 में गुजरात में 18 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी थी
    Next Article
    बिहार के सारण में गंडक पर बना बांध टूटा:6 जिलों में बाढ़, 1.59 लाख प्रभावित; यूपी की गलियों में नाव चली, आंध्र प्रदेश में कोहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment