Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 दिन बाद भी सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा नहीं:250 CCTV कैमरे चेक किए गए, दुकान पर जाते समय दिनदहाड़े हुई थी लूट

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में 28 अप्रैल को सर्राफा व्यापारी राजन सोनी से दिनदहाड़े लूट हुई थी। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी करनैलगंज कोतवाली पुलिस और पांच अन्य टीमें इस मामले का खुलासा नहीं कर पाई हैं। लूटकांड का खुलासा न होने से पीड़ित व्यापारी राजन सोनी और उनके परिजनों में दहशत का माहौल है। करनैलगंज कोतवाली पुलिस और अन्य टीमों ने अब तक लगभग 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इन फुटेज के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान कर जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इस मामले में सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है, जो घटना स्थल पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस लूटकांड के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं। ये टीमें गोंडा के साथ-साथ पड़ोसी जिलों के अपराधियों पर भी नजर रख रही हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि कहीं इन्हीं अपराधियों ने गोंडा में भी किसी घटना को अंजाम तो नहीं दिया है सभी इस तरीके की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की जांच की जा रही है। वहीं, करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे देखे गए हैं और पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में बारात में हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:गोली चलाने वाला परिवार का रिश्तेदार, वारदात के बाद आरोपी फरार
    Next Article
    गोरखपुर में मारपीट में 2 भाई घायल, दोनों की मौत:गोरखपुर में परिवार ने हॉस्पिटल में हंगामा किया, शव सड़क पर रखकर जाम लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment