Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में बारात में हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:गोली चलाने वाला परिवार का रिश्तेदार, वारदात के बाद आरोपी फरार

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियारा स्थित पांडेय के डेरा में शुक्रवार देर रात एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, रामलाल यादव के घर दो बेटियों की बारात बिहार से आई थी। मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था, तभी रात करीब 10:15 बजे हर्ष फायरिंग हुई। गोली लगने से संजय यादव के 10 वर्षीय पुत्र वीर उर्फ पीयूष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है और उसकी तलाश जारी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजधानी में जाम पर हाईकोर्ट गंभीर:अधिकारियों को स्थायी समाधान की ठोस योजना बनाने का निर्देश
    Next Article
    5 दिन बाद भी सर्राफा व्यापारी लूटकांड का खुलासा नहीं:250 CCTV कैमरे चेक किए गए, दुकान पर जाते समय दिनदहाड़े हुई थी लूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment