Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला:बुलंदशहर में उपलों से ढका था, हत्या की आशंका; परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के छोटावास गांव में पांच दिन से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया था और उसे उपलों से ढक दिया गया था। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अनमोल पुत्र हरिराज के रूप में हुई है, जो छोटावास गांव का निवासी था। अनमोल 29 मार्च से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अहमदगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को कुएं से तेज बदबू आने पर शक हुआ। उन्होंने कुएं में देखा तो उपलों का ढेर लगा हुआ था। उपलों को हटाने पर उसके नीचे एक शव दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इक्टू ने 4 श्रम संहिताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया:रायबरेली में ऐक्टू ने मोदी सरकार की चार श्रम संहिताओं के खिलाफ मनाया काला दिवस
    Next Article
    प्रतापगढ़ में एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार:बाएं पैर में गोली लगी, 20 हजार की ठगी का आरोपी दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment