Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 दिन से लापता युवती की खेत में मिली लाश:गोंडा में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका, खुलासे को 4 टीमें लगीं

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भीटी भदवल गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 5 दिन से लापता 25 वर्षीय युवती का शव गन्ने के खेत में मिला। शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था और ऊपर लाल कपड़ा डाला गया था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गन्ने की कटाई कर रहे एक युवक ने खेत में लाल कपड़े से ढकी हुई कोई चीज देखी। पास जाकर देखने पर वहां युवती का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने मृतका शीला के पिता अशोक कुमार को इसकी सूचना दी। पिता ने शव की पहचान की सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपनी बेटी शीला के रूप में की। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी जांच कर साक्ष्य जुटाए। 29 मार्च को घर से निकली थी, फिर नहीं लौटी परिजनों के मुताबिक, शीला 29 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो 30 मार्च को परिजनों ने देहात कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब 5 दिन बाद उसका शव मिलने से मामला हत्या की आशंका की ओर मुड़ गया है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शीला की एक युवक से बातचीत होती थी। इसी बिंदु को आधार बनाकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब युवती के कॉल डिटेल, मोबाइल नंबर और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी खंगाल रही है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। खुलासे के लिए 4 टीमें गठित गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के सालपुर चौकी अंतर्गत भदवल गांव में गन्ने के खेत में युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और देहात कोतवाली पुलिस समेत कुल 4 टीमों का गठन किया गया है। सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एसपी गोंडा विनीत जायसवाल ने बताया कि युवती के पिता ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब शव मिलने के बाद सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। खुलासे के लिए 4 पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रज में हनुमान जी के जन्मोत्सव की धूम:गुजर घाटी हनुमान मंदिर में हुआ अभिषेक, मंदिरों को फूलों से सजाया गया
    Next Article
    सिद्धार्थनगर जेल में दिव्यांग बंदियों को मिले सहायक उपकरण:दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment